किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया गया जागरूक

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय द्वारा प्राकृतिक खेती पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

0

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय द्वारा प्राकृतिक खेती पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

डीएनबी भारत डेस्क 

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय द्वारा प्राकृतिक खेती पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन खोदावंदपुर प्रखण्ड अंतर्गत कोरजाना गांव में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ रामपाल ने प्राकृतिक खेती के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में किसानों को विस्तार से बताया।

Midlle News Content

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ विपिन ने प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर देते हुए उन्होंने प्राकृतिक खेती के विभिन्न अपघटक और मानव जीवन में उसके महत्व के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान डॉ रामकुमार रामकुमार ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न अपघटन वीजामृत धन जीवामृत नीमच ब्रह्मास्त्र को बनाने की विधियों और उसके उपयोग के बारे में किसानों के बीच अपनी बातें रखी।

कार्यक्रम का संचालन अभय रंजन द्वारा किया गया। उन्होंने जलवायु अनुकूल कार्यक्रम के तहत रवि फसलों में होने वाले रोग एवं कीट प्रबंधन पर जानकारी दी। कार्यक्रम में कोरजाना गांव एवं आसपास गांव के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती की समस्याओं के बारे में वैज्ञानिकों को अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की संकाओं एवं समस्याओं से अवगत हो उनके निराकरण के उपाय बताए गये।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम

- Sponsored -

- Sponsored -