बछवाड़ा में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी, 3 लोगों को फिर किया घायल

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र में आवारा कुत्तों ने पिछले 6 महीनों में 5 लोगों की ले ली है जान एवं 1 दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर रूप से कर चुके हैं घायल।

0

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र में आवारा कुत्तों ने पिछले 6 महीनों में 5 लोगों की ले ली है जान एवं 1 दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर रूप से कर चुके हैं घायल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है और इसी कड़ी में एकबार फिर बुधवार को आवारा कुत्तों ने दो पुरुष सहित 3 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी बछवाड़ा में चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद एवं अयोध्या टोला बहियार की है।

Midlle News Content

बताया जा रहा है कि अयोध्या टोल निवासी चंद्रदेव यादव एवं सुशीला देवी कृषि कार्य से बहियार की ओर गए थे उसी क्रम में आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और काट काट कर जख्मी कर दिया। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के प्रयास दोनों की जान बच पाई।लेकिन तब तक दोनों व्यक्ति बुरी तरह गंभीर रूप से जख्मी हो चुके थे।

वहीं कदराबाद पंचायत में भी आवारा कुत्तों ने सूर्य नारायण पासवान नामक व्यक्ति को नोच नोच कर घायल कर दिया। फिलहाल सभी घायल का इलाज स्थानीय पीएचसी बछवाड़ा में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत पिछले 6 महीनों में आवारा कुत्तों ने 5 लोगों की जान ले ली है। जबकि 1 दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। स्थानीय लोगों ने लगातार जिला प्रशासन से गुहार लगाई बावजूद प्रशासन के द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाये जाने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -