सीमा विवाद में घंटों पड़ा रहा महिला का शव

घटना बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती इलाके की

0

घटना बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती इलाके की

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक महिला का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती इलाके की है। खास बात यह है कि दो थाना क्षेत्र के विवाद में घंटों शव पड़ा रहा और परिजन हंगामा करते रहे।

शव की शिनाख्त छौड़ाही थाना क्षेत्र के सहुरी निवासी फूल कुमार पासवान की पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है।फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि बहियार में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Midlle News Content

क्या है पूरा मामला, एक रिपोर्ट

छौड़ाही थाना क्षेत्र के फूल कुमार पासवान का आरोप है कि उनकी पत्नी शोभा देवी बुधवार को मवेशी के लिए चारा लेने गंगा जमुनी बहियार की ओर गई थी और वहीं से चार पांच की संख्या में अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और ईख खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी। देर रात तक जब महिला वापस अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों के द्वारा खोजबीन की जाने लगी और तत्पश्चात इस बात की सूचना छौड़ाही थाने की पुलिस को दी गई।

आज सुबह जब कुछ किसान खेतों की ओर गए तो महिला के शव को देखा फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई तत्पश्चात महिला की शिनाख्त फूल कुमार पासवान की पत्नी के रूप में की गई। खास बात यह है कि छौड़ाही थाने को जब इस बात की सूचना दी गई तो उन्होंने कहा कि घटनास्थल समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है हसनपुर थाना में मामले को दर्ज करवाइए।

तत्पश्चात पीड़ित परिजन हसनपुर थाने भी पहुंचे लेकिन वहां भी उनकी सुनवाई नहीं की गई। तब लोग आक्रोशित हो गए और घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को पलटते देख दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। फिलहाल लोगों के द्वारा जहां फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग की जा रही है तो वही पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -