मौलिक अधिकार का संरक्षक न्यायपालिका है- सतीश कुमार झा

बरौनी प्रखण्ड अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पपरौर के प्रांगण में शनिवार को सचिव विधिक सेवा के सौजन्य से तथा जिला प्रशासन एवं बरौनी प्रखण्ड प्रशासन के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय दिशा स्कीम के अंतर्गत विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

0

बरौनी प्रखण्ड अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पपरौर के प्रांगण में शनिवार को सचिव विधिक सेवा के सौजन्य से तथा जिला प्रशासन एवं बरौनी प्रखण्ड प्रशासन के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय दिशा स्कीम के अंतर्गत विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखण्ड अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पपरौर के प्रांगण में शनिवार को सचिव विधिक सेवा के सौजन्य से तथा जिला प्रशासन एवं बरौनी प्रखण्ड प्रशासन के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय दिशा स्कीम के अंतर्गत विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। वहीं विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय सतीश कुमार झा, वरीय उप समाहर्ता संजीत कुमार, डीपीआरओ भुवन कुमार, बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार ने किया।

वहीं स्वागत भाषण मणिकांत पाठक ने दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय सतीश कुमार झा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि निष्ठा व लगन रहेंगी तो मंजिल जरुर मिलेगी। हम अपने अधिकार की बात करते हैं लेकिन कर्तव्यों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा मौलिक अधिकार का संरक्षक न्यायपालिका है। सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाए। राष्ट्र व प्रदेश का भविष्य सुधारना है तो बच्चों के भविष्य को सुधारना होगा।

Midlle News Content

उन्होंने कहा आगामी 11 फरवरी को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। वहीं डीपीआरओ भुवन कुमार ने पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। और कहा योजना जनता के कल्याण के लिए होता है। जागरूक होंगे तभी योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा जिन लाभुकों का पेंशन योजना का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है। वो 16 जनवरी से प्रखंड कार्यालय में भौतिक सत्यापन करवा लें। बरौनी बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूर उठाए।

डाॅ रजनीश कुमार ने बताया कि बरौनी रिफाइनरी के आस पास के पांच पंचायत में सीएसआर फंड से स्वास्थ व्यवस्था किया जाएगा। समारोह को वरीय उपसमाहर्ता संजीत कुमार, पैनल के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कुमार, सुबोध कुमार झा, डाॅ एहतेशाम अंसारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सविता लक्ष्मी, पीओ पंकज कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रिमझिम गुड़िया, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार, पीएचसी प्रभारी डा संतोष कुमार झा, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संदीप कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी ने विस्तार पूर्वक सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। और आम लोगों से उसका लाभ उठाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पीएलवी पिंकी कुमारी, दिशा सिविल कोर्ट बेगूसराय से अरविंद कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, शैलेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, सौरव कुमार, संगम कुमार, इंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार ने आगामी 11 फरवरी 23 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए जानकारी देते हुए प्रेरित किया। आगत अतिथियों का स्वागत पपरौर मुखिया संजू कुमारी, पूर्व मुखिया अरविन्द कुमार राय ने अंग वस्त्र व बुके देकर किया।

मौके पर जिलाअध्यक्ष वीआईपी पार्टी जयजयराम सहनी, कांग्रेस नेता चुनचुन राय, उप प्रमुख रुपम देवी, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार पाठक, पूर्व उप प्रमुख डा रजनीश कुमार, पंसस जीतेन्द्र कुमार, इशरत प्रवीण, , पैक्स अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, अधिवक्ता ऋषिकेश कुमार पाठक, मो नौशाद खां, अरविंद पासवान, अरुण कुमार गांधी, अंसारुल हक आजाद, भोला प्रसाद गुप्ता, फुलेना सिंह, फुलेना राय, रोहित पासवान, मो संजर अली, राज कुमार पासवान सहित सभी आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -