भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवास पर झंडा फहराकर मनाया पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा  में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को पार्टी की 43 वां स्थापना दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों में पार्टी की झंडा लगाकर स्थापना दिवस मना रहे हैं।

Midlle News Content

वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरवा पंचायत के चंदन झा के आवास पर पहुंचकर झंडा लगाने की शुरुआत की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय, मंडल अध्यक्ष सुमन चौधरी ने बताया कि इलाके के अभिभावकों के त्याग और तपस्या से आज भाजपा के झंडे पर हम गौरवान्वित हो रहे हैं। आज उनको भी याद करने की जरूरत है जो अपना पूरा जीवन पार्टी को दिया। भाजपा की शुरूआत मात्र दो सीट से हुआ था लेकिन आज केन्द्र में पुर्ण बहुमत में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान से बनी है। आज अपने घर पर झंडा फहराते हुए वरिष्ठ साथियों के बीच पहुंच कर पार्टी के अतीत के बारे में जानकारी दी।

उन्होने बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती तक भाजपा सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जाएगा। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष राजू कुमार राजा, किसान नेता राजीव चौधरी, श्याम दास, दिनेश राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored -

- Sponsored -