होली को लेकर बिहार शरीफ के बाजारों में बढ़ी रौनक, एक से बढ़कर एक पिचकारी और मुखौटा लोगो को कर रही है आकर्षित, हर्बल गुलाल की बढी मांग

 

डीएनबी भारत डेस्क

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक का त्योहार होली खेलने को बेचैन शहर के लोगों का इंतजार दो दिन बाद खत्म हो जाएगा। हालांकि होली पर मस्ती और एक दूसरे को रंग लगाने के लिए लोग अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार में रंगों की दुकानें भी सज गई हैं। इस बार लोगों में तिलक होली खेलने के लिए हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा है।

Midlle News Content

शहर के मुख्य सोहसराय भरावपर रामचंद्रपुर पुलपर बाजारों में भी लगने वाली दुकानों पर खरीददारों की भीड़  नजर आ रहा है। अधिकांश दुकानों पर हर्बल गुलाल ही देखने को मिल रही है। बाजार में बिक रही अलग-अगल खुशबू वाली गुलाल की मांग भी अधिक है। हालांकि इस बार महंगाई और लोकसभा चुनाव होने के बावजूद लोगों में होली को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।बाजार में पारंपरिक रस्म निभाने के लिए नन्हे दूल्हों की पगडिय़ों समेत कई सामान से दुकानें सजी हुई है।

होली को देखते हुए बाजारों में विभिन्न प्रकार की पिचकारियां उपलब्ध है। दुकानदार ने बताया कि बदलते दौर के अनुसार लोग भिन्न भिन्न प्रकार की पिचकारियां पसंद कर रहे हैं। अधिकांश बच्चे गणेश, डोरी मोन, टेंक, बंदूक, पिकाचू, भीम, डोरी मोन की पिचकारियां पसंद कर रहे हैं वहीं छोटी लड़कियां बॉर्बी डोल, बर्ड, डक और शोल्डर टेंक की पिचकारियां अधिक पसंद कर रही है। साथ ही बाजार में एक से बढ़ कर एक मुखौटा लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -