बेगूसराय में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को लगी गोली, युवक जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप

घटना बेदुलिया गांव में उस वक्त घटी जब लोग सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को जा रहे थे।

डीएनबी भारत डेस्क
सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया है। जख्मी युवक की पहचान मेघौल पंचायत के वार्ड 2 बेदुलिया निवासी मणिभूषण महतो के 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में किया गया है।

घटना बेदुलिया गांव में उस वक्त घटी जब लोग सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को जा रहे थे। गोली लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथिमिक उपचार उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। तत्काल पूछताछ के लिए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के बावत ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों द्वारा सामूहिक रूप से उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदुलिया में सरस्वती प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया था।

शुक्रवार की शाम उक्त प्रतिमा को विसर्जन के लिए ट्रेक्टर द्वारा बूढ़ी गंडक नदी लेकर जा रहा था। विसर्जन शोभायात्रा में डीजे के धुन पर दर्जनों युवक नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते शोभायात्रा में चल रहे थे। इस भीड़ में दो तीन युवक पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहे थे। इसी क्रम में पिस्टल लहरा रहे युवको में से किसी ने गोली चला दिया।

Midlle News Content

जो गोली धीरज के चुतर में जा लगा। जिससे व जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। घटना से शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। इसी भीड़ में भीड़ का फायदा उठाकर गोली चलाने वाले युवक भी फरार हो गया। विसर्जन जुलूस में पिस्टल लहराकर डांस करने वाला युवक कौन था। गोली किसने चलाया जो धीरज को जा लगा।

इस बावत तत्काल कोई ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नही है। घटना की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हर्ष फायरिंग में गोली चलने व लगने का मामला प्रतीत होता है। जख्मी के स्वजनों द्वारा तत्काल कोई आवेदन नही दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कारवाई किया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से गहन जांच कर रही है। दोषी जो भी होंगे बख्से नही जाएंगे।

बताते चले कि चार माह पूर्व भी इस घटना स्थल के समीप एक युवक द्वारा स्थानीय अमरजीत महतो के पत्नी लक्ष्मी देवी से छेड़खानी करने क्रम में महिला द्वारा विरोध जताने पर बेदुलिया निवासी सुरेंद्र महतो के पुत्र मुकेश महतो ने गोली मारकर उक्त महिला को जख्मी कर दिया था।

महिला द्वारा नामजद प्राथिमिकी दर्ज करवाने के बावजूद अबतक आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार करने में विफल है। पीड़ित महिला घर मे ताला लगाकर गायब है। जबकि आरोपी मुकेश सीना तानकर गांव में घूम रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -