शादी समारोह में जयमाल के दौरान हर्ष फाइरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पुलिस प्रशासन की लाख करवाई के बावजूद भी हर्ष फायरिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रात भी हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मुनीचक गांव की है। बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित काले चंद्रपुर निवासी सुनील कुमार महतो के17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार  के रूप में की गई है।

Midlle News Content

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने श्रीपुर अर्जुन टोला से मामा की शादी में वीरपुर थाना क्षेत्र के मुनीचक गांव में बारात आए हुए था। रात करीब 1:30 बजे जयमाला के दौरान वह आगे की कुर्सी पर बैठा हुआ था।तभी डायल-112 में काम करने वाले विजय नाम के सिपाही से पिस्टल लेकर बगल में बैठे एक शिक्षक ने गोली चलाया। जिससे गोली पैर में लगी तथा चीरते हुए निकल गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गया। घायल के परिजन उसे आनन-फानन में लेकर वीरपुर के किसी डॉक्टर के यहां गए।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद आज सुबह सदर अस्पताल भेजा गया है।घायल युवक के परिजन शंभू वर्मा का कहना है कि बारात पकड़ी मुनीचक में श्याम वैद्य जी के यहां आया था। यहां जयमाला के दौरान प्रिंस के बगल में बैठे विजय नाम के सिपाही से उसके शिक्षक साथी ने पिस्टल ले लिया और गोली चला दिया। जिसमें प्रिंस के पैर में गोली लगी है। लोग जब तक कुछ समझ पाते गोली चलाने वाले वहां से फरार हो गए।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -