हमारे देश के हजारों विभूतियों की बलिदान के उपरांत हमारा देश स्वतंत्र हुआ, भारत मां के वीर सपूतों को शत-शत नमन – मोहित यादव

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय शहर के नौरंगा पुल स्थित डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम सह राजद जिला कार्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी की जिला अध्यक्ष मोहित यादव के द्वारा जिला कार्यालय मे झंडोत्तोलन किया गया  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री महादेव साह पूर्व प्रदेश महासचिव राजद बिहार के उपस्थिति में। कार्यक्रम में उपस्थित जिले भर के पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान राष्ट्र के साथ झंडे को सलामी दिए। झंडोत्तोलन समारोह को संबोधित करते हुए  मोहित यादव ने कहा हमारे देश के हजारों विभूतियों की बलिदान के उपरांत हमारा देश स्वतंत्र हुआ।

Midlle News Content

भारत मां के वीर सपूतों को शत-शत नमन करते हैं, वर्तमान शासन प्रणाली से हमारे महापुरुषों का आत्मा दुखी है, जिस तरह से अंग्रेजी हुकूमत में देश के किसानों, देश के नौजवानों, देश के मजदूरो, देश की माताएं,देश की वहने, के साथ अत्याचार किया जाता था ।आज वही स्थिति अपने देश में उत्पन्न हो गया है ,आज देश का संविधान खतरे में है, देश का न्यायपालिका खतरे में है माताएं और बहनों को सड़कों पर नंगा करके दोराया जा रहा है ,देश के किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है ,नौजवानों को भविष्य चौपट किया जा रहा है, वर्तमान केंद्र सरकार पूंजी पति के कठपुतली के रूप में कार्य कर रही है, यह देश के लिए दुर्भाग्य है जन विरोधी सरकार के विरुद्ध पुनःदेश में तीसरी आजादी की लड़ाई लड़ना होगा ।

कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में बेगूसराय महानगर जिला अध्यक्ष श्री शिवजी महतो, पिछड़ा प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश महासचिव धनिक लाल दास, सुबोध कुमार चंद्रवंशी, नगर निकाय जिला अध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी, बेगूसराय महानगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भूटन साह ,श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामानंद यादव ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पासवान, महिला राजद पूर्व प्रदेश महासचिव श्रीमती कांति सिंह ,वही कार्यक्रम में उपस्थित अजीत कुमार गुप्ता, राजाराम साह, विशाल कुमार, किशोर महतो ,वरुण पोद्दार, निशा कुमारी, सोनी देवी ,संजय कुमार ,पवन पोद्दार, मनोहर राउत इत्यादि दर्जनों साथी उपस्थित थे ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -