पूर्व डीजीपी सह प्रसिद्ध कथावाचक गुप्तेश्वर पाण्डेय ने सिमरया में होने वाले ऐतिहासिक सहस्त्र चंडी महायज्ञ को सफल बनाने का किया आह्वान

सिमरिया गंगातट सिमरिया एक पंचायत अंतर्गत 07 से 15 मई तक होने वाले बेगूसराय जिला में प्रथम बार सहस्त्र चंडी महायज्ञ का अद्भुत संयोग बहुत फलदाई - गुप्तेश्वर पाण्डेय

सिमरिया गंगातट सिमरिया एक पंचायत अंतर्गत 07 से 15 मई तक होने वाले बेगूसराय जिला में प्रथम बार सहस्त्र चंडी महायज्ञ का अद्भुत संयोग बहुत फलदाई – गुप्तेश्वर पाण्डेय

डीएनबी भारत डेस्क 

07 से 15 मई तक बेगूसराय जिला में प्रथम बार होने वाले 09 दिवसीय ऐतिहासिक सिमरिया में सहस्त्र चंडी महायज्ञ का सफल आयोजन को लेकर इस महायज्ञ के मुख्य कथावाचक पूर्व डीजीपी आचार्य गुप्तेश्वर पाण्डेय राष्ट्रकवि दिनकर की जन्म स्थली सिमरिया गांव पहुंचे। इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने सिमरिया पंचायत भवन स्थित राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सिमरिया धाम पहुंचकर उन्होंने चिदात्मन महराज से मुलाकात की।

उसके बाद गुप्तेश्वर पाण्डेय ने पंचायत भवन में महायज्ञ समिति के सदस्यों के साथ 09 दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के सठल आयोजन को लेकर बैठक किया। बैठक में उन्होंने कहा बेगूसराय जिला में पहली बार हो रहे यह महायज्ञ केवल सिमरिया का ही नहीं बल्कि यह पूरे जिले का आयोजन है। इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए जिले भर के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों, व्यवसायी व सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए कहा कि तन, मन व धन से व्यापक स्सतर पर हो रहे इस सहस्त्र चंडी महायज्ञ में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Midlle News Content

महायज्ञ की विराटता व महत्ता पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रकवि दिनकर की उर्जावान धरती है। इस तरह के आयोजन से समाज में शांति, सुख, समृद्धि एवं मानव जाति में अच्छे संस्कार और भयमुक्त, स्वस्थ्य, स्वच्छ माहौल का निर्माण होता है। साथ ही उन्होंने महायज्ञ के दौरान नौ दिन सिमरिया प्रवास एवं उनके द्वारा  कथावाचक के रूप में रामकथा कहे जाने की जानकारी दी।

उन्होंने आयोजन समिति से आयोजन की विधिवत सूचना जिला प्रशासन एवं एसपी बेगूसराय को दिए जाने की बात कही। ताकि इस बड़े स्वरूप के महायज्ञ में जिला प्रशासन के द्वारा संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं बैठक से पूर्व समिति के सचिव पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा ने आचार्य गुप्तेश्वर पांडेय को अंगवस्त्र व माला से स्वागत किया। वहीं बैठक में शामिल समाजसेवी सुभाष ईश्वर कंगन ने कहा कि सिमरिया में हो रहे आयोजन में यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वहीं महायज्ञ समिति अध्यक्ष भाजपा नेता शंभु सिंह ने ऐतिहासिक महायज्ञ में जिलेभर के लोगों से सहयोग की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि 09 दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रत्येक संध्या साहित्यिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन की व्यवस्था की जा रही है। ताकि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु बिहार और खासकर सिमरिया गंगा तट एवं राष्ट्रकवि दिनकर की जन्म स्थली से रूबरू हो सकें। बेगूसराय की संस्कृति और आतिथ्य सत्कार का आनंद ले सकें।

बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष जयकांत राय व संचालन संयोजक विपिन कुमार सिंह ने किया। आचार्य पं डॉ विश्वंभर पाठक को उपाध्यक्ष जयकांत राय, समाजसेवी सुभाष ईश्वर कंगन को रामनाथ सिंह, प्रेम कुमार सिंह को राजेन्द्र सिंह, मौनी बाबा को कन्हैया कुमार फुटुश, गोपाल दास को कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, टुनटुन दास को केदार सिंह एवं साधु संतों को मंटुन पोद्दार व वार्ड सदस्य दिनेश राय ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

बैठक में जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, पंसस प्रतिनिधि भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरदीप सुमन, सिमरिया दो के पूर्व मुखिया रामानुज राय, समाजसेवी प्रदीप कुमार, कृष्ण मुरारी, रंजीत कुमार, डाॅ दीपक कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार, सोहन कुमार, लक्ष्मणदेव कुमार, केशव कुमार, राजेन्द्र सिंह, मनोज कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बताते चलें कि मई महीने में होने वाले सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर 06 मार्च को ध्वजारोहण का कार्य किया जा चुका है। एवं महायज्ञ मंडप का निर्माण कार्य भी जोर शोर से चल रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -