बरौनी थाना परिसर में गुंडा परेड, शराब कारोबारियों को पुलिस ने दी नसीहत..

0

 

डीएनबी भारत डेस्क 

राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को सफल बनाने हेतु शराब कानून का उल्लंघन के मामले से जुड़े हुए थाना क्षेत्र के वैसे लोगों का शुक्रवार को बरौनी थाना परिसर में गुंडा परेड कराया गया। उक्त जानकारी गुंडा परेड कराते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने दिया। थानाध्यक्ष कुमार ने इस दौरान बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून से संदर्भित कई जानकारी उपस्थित लोगों को दिया।

Midlle News Content

उन्होंने कहा कि शराब का भंडारण, परिवहन, क्रय-विक्रय, सेवन, तथा शराब सेवन कर हो-हंगामा करना विधिसम्मत अपराध की श्रेणी में आता है। इस तरह के कार्यों में संलिप्तता सामने आने पर उत्पाद अधिनियम के तहत कानुनी कारवाई की जाती है। दोषियों को न्यायालय के माध्यम से सजा भी दिलाई जाती है। जिसमें लोगों के तथा उससे जुड़े परिवार, गांव -समाज का आर्थिक एवं मानसिक तथा शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमें संकल्पित होकर समाज में रह रहे ऐसे लोगों को इससे छुटकारा दिलाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल कर उस परिवार, गांव -समाज को एक नई उंचाई पर ले जाना होगा। तभी समाज में क़ायम सौहार्दपूर्ण वातावरण, राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी सफल होगा।

इस संबंध पूछे जाने पर बताते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत 66 लोगों को चिन्हित किया गया है। मौके पर योगेन्द्र चौधरी, दिलिप पासवान, गोरेलाल उर्फ गौरव, नितीश कुमार, मनीष पासवान, संजीत कुमार, रामाकांत पासवान, परमानन्द पंडित, कैलाश पंडित, प्रदीप साह, चानों पासवान, विकास कुमार चौधरी, विपीन पंडित सहित अन्य उपस्थित होकर बरौनी थाना में दर्ज कराया अपना -अपना उपस्थिति।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -