नालंदा में दो अलग अलग हिंसक झड़प में तीन को लगी गोली,एक की मौत,दो की हालत नाजुक

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र बिहार थाना क्षेत्र इलाके में दो गुट में हुई गोलीबारी गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हो गए थे।जिसमे दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही इलाज के क्रम में गुलशन कुमार ने दम तोड़ दिया।

Midlle News Content

जबकि रिटायर्ड प्रोफेसर एमडी शकील अहमद अंसारी और एमडी ताज का इलाज जारी है। घटना के बाद डीएम एसपी लगातार इलाके में कैंप कर लोगो से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे है।डीएम शशांक शुभंकर ने बताया की इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर बाहर से 9 कंपनी की बुलाया गया।

जिसमे आईटीबीपी सीआरपीएफ की टुकड़ियां शामिल है। वही एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की रात में हुई गोलीबारी और मारपीट मामले में देर रात तक छापेमारी की गई है अब तक कुल 80 लोगो को हिरासत में लिया गया। उपदर्वियों के ऊपर कड़ी कारवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।वही इस रोड़ेबाजी की घटना में पहाड़पुरा इलाके में दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे है।

नालंदा संवादाता ऋषिकेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -