बेगूसराय गोलीबारी में एक युवक की मौत,पिता पुत्र गोली लगने से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है ईलाज

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान कैलाशपुर गांव के रहने वाले विकास यादव के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां अपराधियों ने मामूली विवाद में पिता पुत्र समेत तीन लोगों को गोली मार दिया। इस गोलीबारी में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि पिता पुत्र गोली लगने से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Midlle News Content

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान कैलाशपुर गांव के रहने वाले विकास यादव के रूप में की गई है। जबकि घायल पिता-पुत्र की पहचान बैजू यादव एवं पुत्र संजीव यादव के रूप में की गई है।परिजनों ने बताया कि संजीव यादव अपना पिकअप वाहन गाड़ी सड़क किनारे लगाया था। गांव के ही दबंग व्यक्ति के द्वारा गाड़ी लगाने से मना किया गया। तभी इसका विरोध संजीव यादव के द्वारा किया गया।

इसी से नाराज होकर दबंगों ने पहले लाठी-डंडे से पिटाई की। पिटाई की खबर सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे तो दबंगों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया। गोली चलते ही 3 लोगों को घटनास्थल पर ही गोली लग गया। गोली लगते ही विकास यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हैं। घायल अवस्था में पिता पुत्र को बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती का कराया गया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना की सूचना सिंघौल थाना पुलिस को लगी। मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में रिश्तेदार है जिसमें मरने वाले संजीव यादव का चचेरा भाई विकास यादव है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -