गोलीबारी से दहला समस्तीपुर, गोलीबारी में पूर्व उपसरपंच समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी,सभी घायल का विभिन्न अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के पीछे के विवाद का पता नहीं चला है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर जमकर गोलीबारी की घटना हुई। घटना में पूर्व उपसरपंच सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है। हालांकि घटना के पीछे के विवाद का पता नहीं चला है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

वहीं घटना के बाद जख्मी के परिजनों के बीच दहशत का माहौल है। इधर दोनों घटना की जांच में पुलिस जुट गई हैपहली घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव का है। जहां चाय दुकान पर विवाद के दौरान गोलीबारी हुई। घटना में चाय दुकानदार बाबूलाल सहनी समेत गांव के ही विजय सहनी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Midlle News Content

स्थानीय लोगों के द्वारा बाबूलाल सहनी को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं विजय सहनी को भी समस्तीपुर शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। वही विवाद के पीछे शराब की बात भी कहीं जा रही है।दूसरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव वार्ड 7 की है।

जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुखलेने सिंह एवं उसके भाई पूर्व उपसरपंच राजकुमार सिंह को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी दोनों भाई को कल्याणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने जख्मी दोनों भाई को मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुखलेने सिंह अपने दरवाजे पर बाइक से उतर रहा था, इसी दौरान पीछा कर रहे तीन बदमाशों ने तावर तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें उसे दो गोली लगी। यह देख उसका भाई पूर्व उपसरपंच राजकुमार सिंह भी उसे बचाने पहुंचा, तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी।

फिलहाल दोनों मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -