कैमूर: भभुआ में गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

पुलिस मामले की कर रही है जांच

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर-जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआ गांव में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआं गांव वार्ड संख्या सात निवासी स्वर्गीय उदय नारायण सिंह के 52 वर्षीय पुत्र हेमा सिंह के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भभुआ थाना के महेसुआ गांव निवासी हेमा सिंह अपने घर पर था, अचानक गोली की आवाज सुनकर लोग जब तक पहुंचे तब तक गोली लगने से उक्त व्यक्ति घायल होकर जमीन पर गिरा था।

Midlle News Content

आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत रेफर कर दिया गया। रेफर के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जहां हायर सेंटर अस्पताल पहुंचने से पुर्व ही रास्ते में उक्त घायल व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गोली कैसे लगी,कोन गोली मारा इस विषय में हमलोगों को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि हमलोग भभुआ थाना अंतर्गत महेसुआ गांव के वार्ड 7 में अपनी निजी मकान में रह रहे थे।

जबकि सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ विनय तिवारी ने बताया कि परिजनों के द्वारा बताया गया की गोली लगने से घायल है। जिनका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद हालात को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वहीं सदर अस्पताल से एंबुलेंस के माध्यम से रेफर किया गया जहां बीच रास्ते में जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। उसके बाद शव का सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल पहुंची भभुआ थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -