हिंदुस्तान के विचार और उसके डीएनए में भगवान श्रीराम और कृष्ण बसे हुए हैं – केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय

बिहार शिक्षा मंत्री की बुद्धि हो चुकी है भ्रष्ट, इसलिए अनाप सनाप दे रहे हैं बयान - नित्यानंद राय

0

बिहार शिक्षा मंत्री की बुद्धि हो चुकी है भ्रष्ट, इसलिए अनाप सनाप दे रहे हैं बयान – नित्यानंद राय

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर द्वारा हिंदू धर्मग्रंथ रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी पर अब बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। इनके बयान पर अब उनके ही पार्टी के लोग सवाल उठाने लगे हैं। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इनका समर्थन कर रहे हैं। लेकिन इसके बाबजूद इस बयान को गलत बताने वालों की तादाद काफी अधिक है।

इसी कड़ी में भाजपा सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी बिहार शिक्षा मंत्री के बयान पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसको लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भारत सरकार के मंत्री नित्यानंद राय ने कहा जब व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है तो इस तरह का बयान सामने आता है। वह जान बूझकर इस तरह का बयान दे रहे हैं ताकि वह बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को खुश कर सकें।

Midlle News Content

साथ ही उन्होंने कहा बिहार के शिक्षा मंत्री हिंदुओं को भड़काने वाला बयान दे रहे हैं। वो हिंदुओं को गाली दे रहे हैं। वो कह रहे है कि रामायण में बहुत बकवास की बातें हैं। उनको समझना चाहिए कि किसी भी धर्म जाति के धर्म या उसके ग्रंथ का अनादर नहीं करना चाहिए। सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए। हमारी पार्टी इसी पर कार्य भी करती है। हिंदुस्तान के विचार और उसके डीएनए में भगवान श्रीराम और कृष्ण बसे हुए हैं।

बताते चलां कि नालंदा में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह ने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था। उन्होंने ने कहा था कि इस ग्रंथ में निचली जाति के लोगों को गालियां दी गई हैं। ये गलत है उनको शिक्षा से वंचित रखने की बात कही गई है। इस तरह की कई बातें उन्होंने बोली थी। जिसके बाद अब देश भर में बवाल मच गया है।

कई राज्यों के बीजेपी नेताओं ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। इधर शिक्षा मंत्री साफ़ कह चुके हैं कि वो इस बयान से नहीं पलटेंगे। किसी भी हाल में माफी नहीं मांगेगे। अयोध्या के संत ने तो उनकी जीव काटने वाले को 10 करोड़ रुपये देने तक का एलान कर दिया था। इस पर भी उन्होंने कहा था कि उनकी जान ले लें पर वो बयान पर अडिग रहेंगे।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored -

- Sponsored -