बेगूसराय में पेप्सी प्लांट बनने देने की मेरी इक्षा नहीं थी, जानें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऐसा क्यों कहा…

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में पेप्सी प्लांट बनने देने की इच्छा मेरी नहीं थी। बेगूसराय जिला कृषि पर आधारित है जबकि पेप्सी प्लांट प्रतिदिन हजारों लीटर पानी धरती से निकाला जा रहा है। जिससे बेगूसराय में जलस्तर नीचे चला जाएगा। पेप्सी प्लांट गंगा नदी से पानी लेकर प्लांट को चलाए। अगर ऐसा नहीं करता है तो किसानों के साथ पेप्सी प्लांट की घेराबंदी की जाएगी। उक्त बातें शनिवार को बीहट स्थित संस्कार भवन में बीहट में एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर बीहट नगर वासियों के द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा।

उन्होंने कहा कि बेगूसराय में श्रीबाबू की कृति को चार चांद लगाने का प्रयास कर रहा हूं। आज बीहट ने जात पात व पार्टी से ऊपर से उठकर संगठित होकर बीहट में एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी मिला। वहीं नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि विगत पचास वर्ष के बाद बेगूसराय में विकास हो रहा है। बेगूसराय का स्वर्णिम काल है। वही सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर ने कहा कि सांस्कृतिक व परंपरा का नाम बीहट है। बेगूसराय में राजनीति बदल रहा है। आगामी दस वर्ष में नया बेगूसराय होगा। बेगूसराय में विकास का होड़ है।

Midlle News Content

अभिनंदन समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह, रामनारायण सिंह, अरुणद्धती देवी, सांसद प्रतिनिधि बरौनी सुनील कुमार सिंह, रामकृष्ण ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह ने किया जबकि मंच संचालन डा कुंदन कुमार एवं दिलिप कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन लोजपा नेता सिंटू कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर साझा प्रयास मंच, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, महिला कबड्डी खिलाड़ी ने केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। वही साझा प्रयास मंच के संयोजक गौतम कुमार सहित अन्य ने बीहट में अत्याधुनिक अस्पताल,खेल मैदान एवं हर्ल कारखाना में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने को लेकर स्मार पत्र सौंपा। इस अवसर पर मंचासीन भाजपा नेता केशव शांडिल्य, कुंदन भारती, मनोज कुमार सिंह, सुमित सन्नी, मृत्युंजय कुमार वीरेश सहित अन्य मौजूद थे। मौके पर पूर्व विधायक ललन कुंवर, हीरालाल सिंह, हरे कृष्ण सिंह, रामरतन सिंह, नारायण सिंह, रंजीत चौधरी, कृष्ण नंदन राय सहित फुटकर दुकानदार व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -