बेगूसराय से गिरिराज सिंह ने दर्ज की जीत, पिछले लोकसभा के अपेक्षा…

डीएनबी भारत डेस्क 

भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह एक बार फिर बेगूसराय से चुनाव जितने में सफल हुए। जीत का अंतर 82,602 वोटो का रहा। भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह को 6:,46, 912 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे महागठबंधन के सीपीआई के अवधेश कुमार राय को 5,64,310 वोट मिले।

तीसरे प्रत्याशी चंदन कुमार दास को 8362 मत, चौथे प्रत्याशी रजनीश कुमार मुखिया को 10,846 मत, पांचवे प्रत्याशी राजकुमार साह को 3,329 मत, छठे प्रत्याशी राम बदन राय को 6,599 मत, सातवे प्रत्याशी राम उदगार को 2,633 मत, आठवें प्रत्याशी अरुण कुमार को 4030 मत, नौवे प्रत्याशी इंद्रजीत कुमार राय को 12,947 मत और दसवे प्रत्याशी मो शाहनवाज हसन को 6144 मत मिला और नोटा में 22 283 मत मिला।

Midlle News Content

2019 के पिछले चुनाव में भाजपा नेता गिरिराज सिंह को बेगूसराय से 6 लाख 92 हजार 193 मत मिला था जबकि कन्हैया कुमार सीपीआई को 2 लाख, 69 हजार 976 मत प्राप्त हुआ था। गिरिराज सिंह 4 लाख, 22 हजार, 217 मतों से विजयी हुए थे। भाजपा नेता गिरिराज सिंह को निर्वाचित घोषित करने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थक वरिष्ठ अधिवक्ता सासंद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर को जीत का सर्टिफिकेट हस्तगत कराया।

भाजपा नेता गिरिराज सिंह के जीतने की खबर मिलते ही जिले भर के भाजपा के कार्यकर्ता में खुशी की लहर दौड़ गई एक दूसरे को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा मतगणना स्थल कृषि बाजार समिति में की गयी थी।

इस बार भाजपा नेता गिरिराज सिंह और सीपीआई के नेता अवधेश कुमार राय के बीच कांटे की टक्कर रही। जिस प्रकार से भाजपा नेता के द्वारा 5 लाख से अधिक मतों से जीतने की बातें कहीं जा रही थी। उतना मत गिरिराज सिंह को नहीं मिल सका। उन्हें मात्र 82 हजार 602 मतों से विजयी मिला। वो 01 लाख मतों से भी चुनाव यहा से नहीं जीत सके। मतगणना की शुरुआती दौर में आधे दर्जन से अधिक गिनती के राउंड तक सीपीआई के प्रत्याशी अवधेश कुमार राय गिरिराज सिंह से आगे चल रहे थे। लेकिन दोपहर बाद जब गिरिराज सिंह अवधेश राय से आगे हुए तो वो आगे ही मतगणना के अंत तक रह गए।

- Sponsored -

- Sponsored -