बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिह को टेक्सटाइल मंत्री के रुप में पदभार ग्रहण के उपरांत संसदीय क्षेत्र में लौटने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने अपने नए मंत्रालय में टेक्सटाइल मंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया दिल्ली के उद्योग भवन स्थित मंत्रालय में उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया मोदी सरकार के नई कैबिनेट कमेटी में गिरिराज सिंह जी को फिर से केंद्रीय मंत्री बनाया गया है मंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत उनके लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय से पहुंचे लोगों ने उन्हें बुके प्रदान कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया ।

Midlle News Content

इस अवसर भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने फिर से एक बार माननीय गिरिराज सिंह जी पर भरोसा जताया है गिरिराज सिंह जी पूर्व की भांति ही उनके भरोसे पर खड़ा उतरेंगे एवं कपड़ा मंत्रालय को नई ऊंचाई तक ले जाने का कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि समस्त बेगूसराय वासियों के लिए यह गौरव का क्षण है कि आज  गिरिराज सिंह जी पुनः केंद्रीय मंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण किए हैं

बेगूसराय में पिछले 5 वर्षों में जो विकास का कार्य उनके द्वारा किया गया है वह कार्य इसी तरह आगे भी जारी रहेगा ।जिला प्रवक्ता शुभम कुमार ने गिरिराज सिंह जी को बधाई देते हुए कहा कि गिरिराज सिंह जी के कपड़ा मंत्री बनने से देश के साथ साथ बिहार एवं बेगूसराय में भी कपड़ा इंडस्ट्री खुलने की संभावना बढ़ गई है। स्मोक पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समस्त बेगूसराय की जनता को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेगूसराय की जनता के बदौलत थी

आज मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया हूं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी उनके ऊपर विश्वास करने के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर जिला प्रभारी बबलू कुमार भाजपा नेता ब्रजेश कुमार, मुखिया भारती जी रामलोली कुमार सहित अन्य बेगूसराय वासी मौजूद थे

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -