बेगूसराय में गिरिराज सिंह – कहा जब से नीतीश ने बदला है पाला तब से बिहार की स्थिति 2005 जैसी

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस एवं राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस छोड़ो यात्रा बनकर रह गई है। दरअसल राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर नहीं बल्कि टुकड़े टुकड़े गैंग को एक करने के लिए निकले हैं। दूसरी ओर उन्होंने बिहार में बढ़ रहे अपराध पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जबसे नीतीश कुमार पाला बदलकर तेजस्वी के साथ आए हैं तब से बिहार में 2005 से पहले की स्थिति नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी बिल्कुल फ्लॉप है और अपराध एवं शराबबंदी कानून का चोली दामन का साथ बनकर रह गया है।

Midlle News Content

गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह से बेगूसराय ही नहीं पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है तो इसके लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए एवं राजनीति से हटकर अपराध नियंत्रण के लिए एक ठोस योजना बनाने की जरूरत है। दरअसल बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह अपने चार दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में हैं और आज उन्होंने अपराधियों के द्वारा डॉक्टर क्रांति कुमार की हत्या के बाद उनके परिजनों से मुलाकात की। गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक डॉ कांति कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही साथ गिरिराज सिंह आज अन्य कार्यक्रम में में में भी भाग लेंगे।

बेगूसराय से सुमित कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -