बछवाड़ा से प्रेम प्रसंग में गायब लड़की को पुलिस ने आरा जिला से किया बरामद

पीड़ित लड़की की मां ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर की थी शिकायत

डीएनबी भारत डेस्क

थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव से विगत दिनों प्रेम प्रसंग में गायब लड़की समेत युवक को बछवाड़ा थाना की पुलिस ने बुधवार को आरा जिला से बरामद कर लिया। मामले में पीड़ित लड़की की मां ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी। उन्होने अपने आवेदन में कहा था कि विगत दो सप्ताह पुर्व मेरी पुत्री घर का समान खरीदने बाजार गयी थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो हम लोग अपने स्तर से काफी खोजबीन किए लेकिन कहीं पता नहीं चला।
Midlle News Content
उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री के पास एक स्मार्ट फोन है जिस पर एक नम्बर से हमेशा फोन आता था। उन्होंने शंका जाहिर किया कि जिस नम्बर से फोन आता था उसी लड़का ने मेरी पुत्री को अगवा कर लिया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के अनुसार लड़की के मोबाइल का टावर लोकेशन आरा में होने की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस आरा के लिए रवाना हो गयी।
वहीं आरा पुलिस की मदद से उक्त अगवा लड़की के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पुछताछ के उपरांत लड़की को 164 के व्यान हेतु न्यायालय भेज दिया गया है। लड़की के व्यान व न्यायालय के आदेश के उपरांत गिरफ्तार युवक पर कार्यवाही की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -