डॉ अखिलेश सिंह के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस लिखेगी नई इबारत – शिवप्रकाश गरीब दास

0

डीएनबी भारत डेस्क 

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि अखिलेश बाबू के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बिहार में कांग्रेस पार्टी नई दिशा एवं नई ऊँचाई के साथ-साथ संगठन सक्रिय एवं मजबूत होगी तथा बूथ स्तर के कांग्रेस के वीर योद्धा को मान सम्मान भी मिलेगा।

Midlle News Content

अखिलेश बाबू शुरू से ही कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहे हैं तथा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री तथा बेगूसराय जिला को अपना कर्मभूमि बनाकर औद्योगिक राजधानी बनाने वाले बाबू श्रीकृष्ण सिंह जी के जयंती को मनाते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने को कृत संकल्पित रहे हैं। साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के अनुकूल समय पर सही निर्णय लेकर अखिलेश बाबू को अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित काँग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

बधाई देने वाले में भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत चौधरी, बेगूसराय कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद राम स्वार्थ साह, बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, मंसूरचक प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर महतो, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, जयप्रकाश सिंह, मुखिया अनिल सिंह, संजात पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुंदन कुमार, मुखिया रेणु सिन्हा, कांग्रेस नेता इंद्रदेव राय, राम कुमार चौधरी, राम नरेश राय, रामाशीष सहनी, राम प्रकाश साह, हरिशंकर प्रसाद, मितेश पाठक, मो यूनीश, उपमुखिया मो जावेद, शंकर शर्मा, पंसस विनोद पासवान सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की।

- Sponsored -

- Sponsored -