गढ़हरा ग्राम गौरव सम्मान से क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दर्जनों कर्मयोद्धा को किया गया सम्मानित

गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज, खेल, शिक्षा, योग, स्वतंत्रता सेनानी, साहित्य, कला, संगीत एवं बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 विशिष्ट लोगों को गढ़हरा गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित।

गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा, समाज, खेल, शिक्षा, योग, स्वतंत्रता सेनानी, साहित्य, कला, संगीत एवं बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 विशिष्ट लोगों को गढ़हरा गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित।

डीएनबी भारत डेस्क 

गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से गढ़हरा ग्राम गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि रेल न्यायालय बरौनी के न्यायाधीश रंजीता कुमारी सिन्हा, रेल डीएसपी गौरव पाण्डेय, नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद बबिता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मंच संचालन ब्रजेश कुमार व रंजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत जीवानंद मिश्र ने किया। जबकि गढ़हरा के स्वर्णिम इतिहास की संक्षिप्त प्रस्तुति संजय कुमार सिंह एवं प्रेम आर्यन ने की। सर्वप्रथम अतिथियों का सम्मान के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को पुष्पमाला पहनाकर समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

Midlle News Content

जिसमें स्वतंत्रता सेनानी स्व.सोने लाल मिश्र के नाम पर शिक्षक सत्येंद्र कुमार मिश्र को, स्वतंत्रता सेनानी जंगबहादुर प्रसाद के नाम पर शिक्षक शैलेश कुमार सिन्हा,सर्वोदयी नेता स्व केशव भाई मिश्र के नाम पर अमित कुमार, शहीद रामजीवन सिंह मुखिया के नाम पर उनके पुत्रवधु सुनैना देवी, जनाब अबुल बरकात के नाम पर मो दानिश महबूब को सम्मानित किया गया।

मुख्यरूप से ग्राम गौरव सम्मान से 12 समर्पित बुद्धिजीवियों को जिन्होंने चिकित्सा, समाज, खेल, शिक्षा, योग, स्वतंत्रता सेनानी, साहित्य, कला, संगीत एवं बागवानी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को नई दिशा और जागृति दी वैसे 12 विशिष्ट लोगों को आयोजन समिति एवं उपस्थित मुख्य अतिथियों ने गढ़हरा गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

बताते चलें कि सामाजिक कार्य के क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक सह समाज सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, साहित्य के क्षेत्र में गढ़हरा निवासी कुमार विनिताभ, खेल के क्षेत्र में गढ़हरा निवासी सुनील सिंह के पुत्र ऋषिकेश कुमार, चिकित्सा के क्षेत्र में गढ़हरा निवासी डॉ एमके मिश्रा, संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित कील निवासी दृष्टिवाधित रेलकर्मी संजीव कुमार की पत्नी सुर साम्राज्ञी दृष्टिवाधित ममता शर्मा को सम्मानितकिया गया।

जबकि बागवानी के क्षेत्र में प्रकृति प्रेमी किउल निवासी विजय राय के पुत्र डॉ अमित कुमार राय को, महिला जागरूकता के क्षेत्र में अर्चना कुमारी, शिक्षण कार्य के क्षेत्र में मध्य विद्यालय गढ़हरा के शिक्षक सुधीर कुमार वर्मा, कला संस्कृति के क्षेत्र में रवि वर्मा, फाइन आर्ट के क्षेत्र में मंजीत चौधरी, सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में राष्ट्रपति एवर्डेड स्काउट लीडर जीवानंद मिश्रा, योग के क्षेत्र में निभा कुमारी वर्णवाल को प्रशस्ति पत्र,  प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

वहीं समाजिक गतिविधियों, समस्या और पदाधिकारी की उदासीनता, क्षेत्र के विकास में बाधक समस्याओं को पत्रकारिता के माध्यम से उजागर करने के लिए हिन्दुस्तान बरौनी के अमित मिश्रा, गढ़हरा के रंजीत कुमार, दैनिक भास्कर मनोज कुमार झा, दैनिक जागरण बरौनी डॉ मनोज कुमार, प्रभात खबर बरौनी गौरव चंद्र गांधी, गढ़हरा प्रेम कुमार पिन्टु, आज हिंदी दैनिक गढ़हरा रवि शंकर झा, सन्मार्ग बरौनी महंत राम जीवन दास, राष्ट्रीय सहारा बरौनी ग्रामीण यदुनंदन पासवान, कौमी तंजीम बरौनी शकील रज़ा को मुख्य अतिथि रेलवे कोर्ट बरौनी मजिस्ट्रेट रंजीता सिन्हा एवं रेल डीएसपी बरौनी गौरव पांडेय के द्वारा मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

 

- Sponsored -

- Sponsored -