केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के सांसद नीधी कोष से गंगोत्री नरेश उच्च विद्यालय मधुरापुर में बनेगा सभागार भवन

ग्रामीणों की मांग एवं भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य के पहल पर केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह दी 14 लाख 50 हजार रूपया सांसद निधि कोष से सभागार निर्माण की सहमति।

ग्रामीणों की मांग एवं भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य के पहल पर केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह दी 14 लाख 50 हजार रूपया सांसद निधि कोष से सभागार निर्माण की सहमति।

डीएनबी भारत डेस्क 

केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरीराज सिंह ने ग्रामीणों की मांग एवं भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य के पहल पर गंगोत्री नरेश उच्च विद्यालय मधुरापुर पुवारी टोला में अपने सांसद नीधी कोष से एक सभागार निर्माण के लिए सहमति दे दी है। और इसके लिए 14 लाख 50 हजार की राशि का आवंटन भी कर दिया गया है।

बताते चलें कि मधुरापुर पुवारी टोला में गंगा किनारे स्थित यह उच्च विद्यालय इस गांव के लिए किसी धरोहर से कम नहीं है। इस उच्च विद्यालय से मधुरापुर गांव के लोगों का भावनात्मक लगाव है। जानकारों की मानें तो इस उच्च विद्यालय के पास इतना बड़ा भू भाग है जो बेगूसराय जिला में बहुत कम सरकारी विद्यालय के पास होगा।

सबसे बड़ी और रोचक बात इस उच्च विद्यालय और यहां के ग्रामीणों की यह है कि यह उच्च विद्यालय इस गांव के साथ आसपास के गांव में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का छात्र छात्राओं का एकमात्र संस्था है। जो बगैर किसी सरकारी सहयोग के स्थापना काल से लेकर आजतक अनवरत चलता आ रहा है।

Midlle News Content

उच्च विद्यालय के प्रबंधन समिति सदस्य और ग्रामीणों के सहयोग से संचालित हो रहा यह विद्यालय क्षेत्र में अनूठा मिशाल पेश कर रहा है। जो बगैर किसी सरकारी सहयोग के सामुहिक प्रयास से अनुशासित ढ़ग से विद्यालय का संचालन अन्य विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस बीच ग्रामीणों के अनुसार इस उच्च विद्यालय के बड़े भू भाग पर हमेशा अतिक्रमण किये जाने का डर भी बना रहता है। जिस कारण ग्रामीणों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा इस उच्च विद्यालय को चाहरदीवारी से सुरक्षित किये जाने को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के बीच लोग उच्च विद्यालय की इस चिंता को बार बार रखते आए हैं। और इस दिशा में स्वागत योग्य पहल भी किया गया।

वहीं भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य के प्रयास से गंगोत्री नरेश उच्च विद्यालय में केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के सांसद निधि कोष से 14 लाख 50 हजार रूपया से सभागार निर्माण को राशि आवंटित की सूचना पर शिक्षाविद डाॅ चन्द्रभूषण त्रिवेदी, मुखिया चन्द्रभूषण सिंह, मुखिया देवराज सिंह, सरदारजी, अर्जुन सिंह, मनोरंजन उर्फ साधु, घनश्याम सिंह, पंसस राज कुमार सिंह, पूर्व उपप्रमुख राजेश सिंह मुन्ना, जयजयराम सिंह, शिवनंदन सिंह सहित उच्च विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य, भू दाता एवं ग्रामीणों ने बेगूसराय के सांसद गिरीराज सिंह एवं भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बताते चलें कि क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और लोगों समस्याओं के निष्पादन के लिए हमेशा प्रयासरत रहने वाले भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य 06 जून को गंगोत्री नरेश उच्च विद्यालय पहुंचकर विद्यालय का जायजा लिया और सांसद निधि से इस विद्यालय में एक सभागार निर्माण कराए जाने की बात कही।

श्री शाण्डिल्य ने उक्त विद्यालय के सभागार में फलदार एवं औषधीय पौधे का पौधारोपण भी किया। जिसके बाद श्री शाण्डिल्य ने इस विद्यालय की समस्या और क्षेत्र में इस विद्यालय की उपयोगिता के बारे में केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को अवगत कराया और दो महीने के अंदर गंगोत्री नरेश उच्च विद्यालय में एक सभागार के निर्माण की राशि का आवंटन सांसद निधि कोष से केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरीराज सिंह की सहमति से कर दिया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -