गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर घर में घुसा पानी, जिला प्रशासन से लगाई गुहार

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार गंगा उफान पर बह रही है। ऐसे में गंगा का पानी आने से कई घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। वहीं घरों में पानी आने के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हो चुके हैं। और साथ ही साथ सड़कों पर भी गंगा का पानी आ गया है।जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा का पानी आने के बाद इलाके में बाढ़ जैसा हालात उत्पन्न हो गया है।इस बाढ़ के पानी से लोग काफी त्राहिमाम हो रहे हैं। वही बाढ़ के पानी आने के बाद घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड इलाके की जहां पिछले कई दिनों से गंगा का पानी तेजी से बढ़ रहा है।

Midlle News Content

गंगा का पानी अब सड़कों पर आ चुका है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बताते हैं कि यह मुख्य सड़क है। यह सड़क कोई गांव के जोड़ने वाली सड़क है। लेकिन गंगा का पानी सड़कों पर आने के कारण दूसरे गांव का संपर्क भंग हो गया है। लोग बताते हैं कि इसी पानी में होकर आने और जाने को विवस है। लोगों ने यह भी बताया है कि काफी डर लगता है। इस रास्ते से होकर चलने में। लेकिन यह मुख्य सड़क है। इसी सड़क से लोग बाजार जाते हैं।लेकिन बाढ़ का पानी रहने के कारण लोग अब बहुत ज्यादा परेशान होने लगे हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से बाढ़ का पानी सड़कों पर पहुंच चुका है।

घुटने भर से ज्यादा पानी सड़कों पर लगा हुआ है। लोग इसी पानी में जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते से होकर आने और जाने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। चारों तरफ पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। खेत में लगे फसल भी पूरी तरह से डूब चुका है मवेशी को चारा नहीं मिल रहा है। जिसके कारण से मवेशी भी काफी परेशान हो रहे हैं। मवेशी को लेकर किसान पलायन करने को मजबूर है। ऐसे में लोगों ने बताया है कि जिला प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को मदद करने का गुहार लगाया है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि इस इलाके में अभी तक किसी प्रकार का जिला प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है।आपको बताते चले कि पिछले कई दिनों से बेगूसराय के कई इलाके में बाढ़ का खतरा लोगों के बीच देखने को मिल रहा है लोग इस बात के कारण काफी भयभीत है कि समय क्या हो जाएगा यह कहना मुश्किल है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोग घर छोड़कर दूसरे जगह जाने को मजबूर है।

 

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -