गंगा और सनातन धर्म दोनों चेतन शील है – गिरिराज सिंह

सर्वमंगला मां गंगा महाआरती मंच का फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने किया 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम स्थित राम घाट पर रविवार की शाम गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सर्वमंगला मां गंगा महाआरती मंच का फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। साथ ही गंगा मैय्या की आरती व पूजन उपरांत मिथिला का पंचांग का लोकार्पण किया गया। मौके पर रविन्द्र ब्रह्माचारी, डा धनश्याम झा भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, रोहित कुमार, नीलमणि, अरुण श्रीवास्तव, प्रो विजय कुमार झा, सत्यानंद, दिनेश सिंह, नवीन प्रसाद सिंह सुलभ सिंह, चंचल कुमार, सन्नी कुमार, पंडित नारायण झा, पुरोहित रामशंकर झा, कुमार राजा, राम , लक्ष्मण सहित अन्य मौजूद थे।

Midlle News Content

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ऐसा धर्म है जो चेतन शील है। उसी तरह गंगा भी चेतन शील है। आज ही के दिन गंगा मैया धरती पर अवतरित हुई। जो जग का कल्याण करती है। उन्होंने कहा हमारी आबादी घट रही है। तभी तो सनातन धर्म को खत्म करने की साज़िश चल रही है। उन्होंने कहा मुसलमान और दूसरे धर्म से खतरा नहीं है। खतरा सनातन में बैठे गद्दारों से है।जो सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा अब ओम शांति ओम शांति से काम नहीं चलेगा अब ओम क्रांति ओम क्रांति करनी पड़ेगी लोग हम सबों को लाचार और बेबस समझ रहे हैं।

मेरे घर में बच्चे भी नहीं है जो महाराणा प्रताप बन सकें।हर घर से महाराणा प्रताप, लक्ष्मीबाई, दुर्गा का रुप धारण करना होगा।। सनातन धर्म की रक्षा के लिए जीवन लगा दूंगा। उन्होंने कहा देश में जनसंख्या नियंत्रण की जरूरत है। केन्द्र सरकार को पूरी बहुमत नहीं है जो कुछ करें फिर भी इस दिशा में काम होंगे। वहीं स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह को अंग वस्त्र पाग देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा मां गंगा अमृत की धारा है।

स्वर्ग लोक से धराधाम पर आई है। गंगा गंगा स्मरण करने वाला कभी भूखा नहीं रहते हैं। कर्म की प्रधानता है। उन्होंने सिमरिया धाम स्थित राम घाट का जीर्णोद्धार, धर्मशाला का निर्माण, एन एच एक्कतीस से राम घाट तक सड़क निर्माण सहित सिमरिया धाम में पुलिस ओपी स्थापना को लेकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ध्यान आकृष्ट कराए। गंगा नदी तट पर करीब एक दर्जन यजमानों द्वारा गंगा पूजन एवं गंगा आरती किए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -