खोदावंदपुर में कृषि समन्वयक की विदाई, आने वाले को किया गया सम्मानित

डीएनबी भारत डेस्क 

दूसरे प्रखंडों से स्थानांतरित होकर खोदावंदपुर आए दो कृषि समन्वयकों ने शुक्रवार को अपना योगदान किया। खोदावंदपुर में योगदान देने वाले कृषि समन्वयकों में मटिहानी प्रखण्ड से आए रंजय कुमार एवं मंसूरचक प्रखंड से आए मनोरंजन कुमार शामिल हैं। प्रभारी बीएओ पारसनाथ काजी ने इन दोनों कृषि समन्वयकों को प्रखंड कृषि कार्यालय में योगदान करवाया।

Midlle News Content

दूसरी ओर खोदावंदपुर से छौड़ाही प्रखंड में स्थानांतरित प्रखण्ड कृषि समन्वयक मनोज कुमार एवं भगवानपुर प्रखंड में स्थानांतरित कृषि समन्वयक शालिग्राम सिंह को चादर एवं पाग से सम्मानित कर इन दोनों की विदाई की गई। योगदान करने वाले दोनों नए कृषि समन्वयकों का स्वागत किया गया।

इस मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक मणिमेशानंद, कुणाल कुमार, किसान सलाहकार रघुनंदन महतो, अश्विनी कुमार, अरुण कुमार महतो, ओमदानी पासवान, रंजन रजक, शरद ठाकुर, रंजीत राम, कंचन कुमारी आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -