पॉस्को एक्ट मामले के फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की

 

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पॉस्को एक्ट के आरोपी मखबा निवासी ओम प्रकाश उर्फ महलू महतों के पुत्र अजीत कुमार के घर अपर थानाध्यक्ष विधि व्यव्स्था सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर कुर्की जप्ती की करवाई की। इस संबंध में सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अजीत कुमार के विरुद्ध भगवानपुर थाना में 231/ 023 दर्ज है, जिसमें आरोपी काफी समय से फरार चल रहा है।

आरोपी फरार रहने के कारण न्यायलय के आदेश पर कुर्की की करवाई की गई है।  इस कुर्की की करवाई में पीएस आई शोभा कुमारी , ए एस आई अमित कुमार सहित पुलिस बल आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -