भारत के आजाद इतिहास में पहली बार लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बना-हरि सहनी

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर नगर के कर्पूरी सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के अध्यक्षता में विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपाइयों ने सुना। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार सम्भव हुआ है कि जनता के द्वारा चुना हुआ लगातार तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बना है।

पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो अद्भुत एवं अकल्पनीय विकास कार्य जो हुआ है वह पिछले 60 वर्षों के केंद्र सरकार में जो नहीं हो पाया उससे कई गुना अधिक है। नरेंद्र मोदी सरकार में गरीबो, दलितों, शोषितों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं को सशक्तिकरण करने का कार्य किया गया। हरि सहनी ने कहा कि भाजपा एक अकेली पार्टी है जहां लोकतंत्र और संबिधान दोनो का सम्मान सबसे अधिक किया जाता है। प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्व व्यापी पार्टी है और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बदौलत आज हम दुनियां के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है।

Midlle News Content

जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता के अथक परिश्रम के बदौलत हम जिला के तीनों लोकसभा चुनाव में एनडीए सांसद की जीत सुनिश्चित हुआ है इसके लिए कार्यकर्ता अभिन्नन्दन के पात्र हैं। विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने कहा एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में हम बिहार में भी 2025 विधानसभा चुनाव तीन तिहाई से अधिक बहुमत से जीतेंगे। डॉ. तरुण ने विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में लग जाना है।

बैठक को सम्बोधित करने वाले अन्य नेताओं में विद्यायक राजेश सिंह, वीरेंद्र पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा, राम सुमरन सिंह, पूर्व मंत्री बैधनाथ सहनी, सीता सिन्हा, महिला आयोग के पूर्व सदस्य नीलम सहनी, पूर्व विधायक शील राय, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात ठाकुर, वरिष्ठ नेता चंद्रकांत चौधरी, मनी प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री कौशल पांडेय, राजीव चौधरी, प्रेम दास, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, मनोरंजन मोदीन, ललन सिंह, संजय सिंह, रूपांजली, जिला मंत्री रामाकांत राय, वीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष सुजय पासवान, जिला प्रवक्ता नीरज सिंह, पंकज लाल, भाजपा नेता प्रमेश कुशवाहा, बैधनाथ झा, सुजीत भास्कर पटेल, रविरंजन पांडेय, गीतांजलि, राजेश सहनी, राज नारायण सहनी, सुभाषचंद्र यादव, राजू पटेल, दीपक सत्यार्थी, रजनीश ईश्वर, प्रह्लाद कुमार, विजय शर्मा, राजेश झा, आलोक वर्मा, रंजीत राम, अमित सम्राट, राजा इत्यादि उपस्थित रहे।प्रदेश महामंत्री जगरनाथ ठाकुर ने जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के द्वारा जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने के लिए नामित करने व प्रदेश के अनुशंसा पर मुकेश कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा किये।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -