बेगूसराय से एक युवक का अपहरण कर भाग रहे पांच अपराधियों को बांका से किया गया गिरफ्तार

 

फुलवड़िया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक मुकेश कुमार को हुआ था अपहरण

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से एक युवक का अपहरण कर भाग रहे पांच अपराधियों को बांका से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दूध फैक्ट्री में काम करने जा रहे मुकेश कुमार को पांच अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार को हत्या के मकसद से मुंगेर संग्रामपुर के रास्ते झारखंड लेकर जा रहा था।इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर बांका से पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही साथ 5 अपराधी को गिरफ्तार किया है। बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक मुकेश कुमार को अपहरण किया था।

इसके बाद देवघर की तरफ जा रहे स्कार्पियो सवार पांच अपहरणकर्ता को पुलिस ने बेगूसराय जिला पुलिस की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मौके से अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया।अपहृत युवक की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी की सूचना पर पहुंचे फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह की टीम ने आवश्यक पूछताछ की। साथ ही कागजी प्रक्रिया को पूरा कर पांचों अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर अपने साथ बेगूसराय ले आया।

Midlle News Content

बताया जाता है कि बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती ग्राम निवासी मुकेश कुमार शुक्रवार की शाम अपने घर से बरौनी स्थित सुधा दूध फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। रास्ते में पूर्व से घात लगाये स्कार्पियो सवार पांच अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया और जान से मारने की नीयत से उसे मुंगेर संग्रामपुर के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे। इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी परिजनों ने फुलवरिया थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया। अपहरण का मामला दर्ज होते ही फुलवरिया थाने की पुलिस और डीएसपी के द्वारा खोजबीन शुरू कर दी।

वहीं पुलिसिया अनुसंधान में स्कॉर्पियो वाहन का निबंधन संख्या और स्कार्पियो वाहन के मालिक के मोबाइल लोकेशन का ट्रेसकरने पर अपहरणकर्ताओं के मुंगेर संग्रामपुर के रास्ते देवघर की तरफ जाने की जानकारी मिली।तत्काल ही फुलवड़िया पुलिया ने स्कार्पियो का निबंधन संख्या और उस सवार अपहरणकर्ता सह चालक का मोबाइल नंबर थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार को भेजते हुए अपहरणकर्ताओ की गिरफ्तारी में सहयोग करने का अनुरोध किया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार अपने पूरे दलबल के साथ सड़कों पर नजर रखते हुए सभी सीमाओं को सील कर चांदन थाना के नदी पुल के सामने घेरा बंदी शुरू कर दिया।चांदन थाना के नदी पुल से उक्त स्कार्पियो के निकलने की सूचना मिलते ही सभी पुलिसकर्मी गेट के सामने मुख्य सड़क रास्ता को पूरी तरह से बंद कर दिया और स्कार्पियो के आते ही उसमे सवार सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही स्कार्पियो से अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अपहरणकर्ता की पहचान बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती ग्राम निवासी प्रभाकर कुमार ऊर्फ रुनझुन, अमर कुमार उर्फ लम्बू, कृष्ण कुमार ऊर्फ सोनू और फुलवड़िया थाना क्षेत्र के ही सोमरहा बगराहाडीह निवासी निशांत कुमार ऊर्फ निशु व अनुराग कुमार ऊर्फ मुन्ना के रूप मे हुई है। इस संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि स्कार्पियो सवार अपहरणकर्ता एक युवक का अपहरण कर देवघर की तरफ लेकर जाने की पुलिस की सूचना मिली।

इसी सुचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि कोर्ट कचहरी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था और उसी को लेकर मुकेश कुमार को अपहरण कर,  हत्या के नियत से ले गया था। इस मामले में पांच अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -