नालंदा: एक करोड़ छह लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो सड़को का जेडीयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने किया शिलान्यास

 

अस्थावां प्रखंड के कैला पंचायत के वेनार गांव में किया गया शिलान्यास

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नालंदा-अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार लगातार प्रयासरत हैं। बुधवार को उन्होंने वेणार गांव में डेढ़ करोड़ छह लाख की लागत से दो नई सड़कों का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि एक समय में बेनार से सकसोहरा जाना काफी मुश्किल का काम था, लेकिन आज सड़क बन जाने से लोगों को काफी सुविधा हो रही है। बेनार से सक सोहरा पथ का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। जो क्षेत्र के लोगों के लिए लाईफ लाइन का काम करेंगी।जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि अस्थावां विधानसभा क्षेत्र केवल नालंदा में नहीं बल्कि पूरे बिहार राज्य में अव्वल विधानसभा बने यह उनका मकसद और लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से कहा कि चुनाव के समय किसी के बहकावे में नहीं आना है। विरोधियों के पास भ्रम फैलाने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -