भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बेगूसराय में सीएम का पुतला फूंका

डीएनबी भारत डेस्क 

पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज एवं बीजेपी के कार्यकर्ता की मौत के खिलाफ आज बेगूसराय के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर काला दिवस के रूप में मनाया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा कैंटीन चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Midlle News Content

इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कल बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था तभी पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया और इस लाठीचार्ज में एक बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता और जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored -

- Sponsored -