समस्तीपुर मंडल में जारी है सघन टिकट जांच अभियान

22 नवंबर को बिना टिकट यात्रा के 9700 मामलों से 68 लाख से अधिक का रेल राजस्व हुआ प्राप्त, मंडल ने पूर्व के अपने ही 02 रिकॉर्ड को तोड़ स्थापित किया नया कीर्तिमान।

0

22 नवंबर को बिना टिकट यात्रा के 9700 मामलों से 68 लाख से अधिक का रेल राजस्व हुआ प्राप्त, मंडल ने पूर्व के अपने ही 02 रिकॉर्ड को तोड़ स्थापित किया नया कीर्तिमान।

डीएनबी भारत डेस्क 
पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना टिकट, उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। ताकि बिना टिकट, उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके। ऐसे यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है। इस संबंध में कई गई कार्रवाई के बारे में हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार विभागीय जानकारी दी।

इसी क्रम में दिनांक 22 नवंबर को समस्तीपुर मंडल में सुबह 05.00 बजे से रात्रि 23.00 बजे तक 18 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट, बिना उचित प्राधिकार के कुल 9700 मामलों से जुर्माने के रूप में 68 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई। यह राशि समस्तीपुर मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष के किसी भी एक दिन में टिकट जांच से जुर्माने के रूप में प्राप्त होने वाली राशि के मामले में सर्वाधिक है।

Midlle News Content

लबता चलें कि 08 नवंबर एवं 15 नवंबर  को भी समस्तीपुर मंडल द्वारा इसी प्रकार का विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया था जिससे जुर्माने के रूप में  55 से 61 लाख रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। इससे प्रेरित होकर समस्तीपुर मंडल द्वारा 22 नवंबर को पुनः विशेष टिकट जांच का आयोजन किया गया। जिस दौरान प्राप्त रेल राजस्व के मामले में मंडल ने अपने ही दोनों रिकॉर्ड को तोड़ कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

वहीं 21 नवंबर को सोनपुर मंडल में भी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में बिना टिकट, उचित प्राधिकार के यात्रा के कुल 06 हजार 908 मामले सामने आए जिससे 46 लाख 53 हजार रुपये से अधिक का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। पूर्व मध्य रेल के अन्य मंडलों में बिना उचित यात्रा टिकट, प्राधिकार के यात्रा करने वालों की धर-पकड़ के लिए विषेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल यात्रियों से अपील करता है कि सदैव उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें।

- Sponsored -

- Sponsored -