नालंदा: जिले में दुर्गापूजा को लेकर मूर्ति निर्माण और पूजा पंडाल बनाने में जुटे पूजा समिति के लोग बिहार शरीफ के पंडाल में दिखेगी चंद्रयान थ्री का अद्भुत नजारा

 

डीएनबी भारत डेस्क

15 अक्टूबर से नालंदा जिले में नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस बार दुर्गा पूजा को लेकर बिहार शरीफ के शहरी क्षेत्र इलाकों में पूजा पंडाल और मूर्ति के निर्माण में पूजा समिति और कलाकार रात दिन काम कर रहे हैं।

शहरी क्षेत्र इलाके के आशानगर,सहोखर,बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी, सोहडीह, मोगलकुआं में एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल और मूर्ति का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडालो में भक्ति के साथ-साथ देश भक्ति का भी स्वरूप देखने को मिलेगा।

Midlle News Content

नईसराय मोड पर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा इस बार चंद्रयान 3 के थीम पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पूजा समिति के सदस्य ने बताया कि इस इलाके में 75 सालों से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार चंद्रयान 3 थीम के माध्यम से लोगों के भारत के गौरव को बताने का काम किया जाएगा।

हुबहू चंद्रयान 3 का सफल लॉन्चिंग विक्रम रोवर का सफल लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर चंद्रयान लैंडर से नीचे उतरने का दृश्य दिखाया जायेगा जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

वही मोहद्दीनगर इलाके में बंगाल के कलाकारों के द्वारा पुरुलिया के आदिवासियों की थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।जबकि भैसासूर चौक पर मां काली पूजा समिति के द्वारा आदर्श ग्राम की थीम पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -