समस्तीपुर: दो बाइक की टक्कर में दादा की मौत, पोता गंभीर रूप से जख्मी, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच 88 सड़क को किया जाम

मृतक की पहचान मोख्तियारपुर वार्ड दो निवासी कपलेश्वर महतो के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। जिसके कारण लोगों की जान भी जा रही है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है, जहाँ बाइक की टक्कर में दादा और पोता दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

Midlle News Content

घटना में जहां दादा की मौत हो गयी, वहीं पोते का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।घटना दलसिंहसराय थाना अंतर्गत मोख्तियारपुर मध्य विद्यालय के पास एसएच-88 की है। मृतक की पहचान मोख्तियारपुर वार्ड दो निवासी कपलेश्वर महतो के रूप में की गई है।

मृतक कोलियरी के सेवानिवृत्त कर्मी थे। जख्मी का नाम राजू कुमार बताया गया है। दोनों दादा पोते हैं। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण काफी देर तक सड़क पर यातायात बाधित होने से जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -