जिला पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा “मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना” अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच चयन पत्र का वितरण

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा “मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना” अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच चयन पत्र का वितरण।

डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला, (भा०प्र०से०), अध्यक्ष, मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना-सह-जिला पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना के तहत बस क्रय करने हेतु सदर प्रखंड को छोड़कर जिला के शेष 17 प्रखण्डों के चयनित कुल 62 लाभुकों के बीच चयन पत्र का वितरण दिनांक-13.09.2024 को किया गया।

Midlle News Content

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, बेगूसराय, जिला परिवहन पदाधिकारी, बेगूसराय शाखा प्रबंधक, इण्डियन बैंक कचहरी रोड, बेगूसराय एवं नेशनल इंशोरेंस के पदाधिकारी सहित योजना से संबंधित अन्य पदाधिकारी / कर्मी उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा चयनित लाभुकों को बस क्रय करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत लाभुकों को बस क्रय करने पर 500000/- (पाँच लाख) रूपये अनुदान की राशि भुगतान किये जाने का प्रावधान बिहार सरकार द्वारा किया गया हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -