डीएम बेगूसराय ने गांधी स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय विद्यालय दक्ष खेल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

जिलास्तरीय विद्यालय दक्ष खेल प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस 04 दिवसीय आयोजन के दौरान कुल 20 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

0

जिलास्तरीय विद्यालय दक्ष खेल प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस 04 दिवसीय आयोजन के दौरान कुल 20 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 31 जनवरी तक गांधी स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय विद्यालय दक्ष खेल प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय विद्यालय दक्ष खेल प्रतियोगिता के आयोजकों की सराहना की तथा कहा कि बेगूसराय जिले में विगत कुछ समय से विभिन्न खेल आयोजनों का सफलतापूर्वक संपादन सराहनीय है।

उन्होंने जिले में समृद्ध खेल संस्कृति एवं यहां के खिलाड़ियों का राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन को लेकर खुशी व्यक्त की तथा जिले में विभिन्न खेल विधाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामानाएं भी दी। इस दौरान उन्होंने जिलास्तरीय विद्यालय दक्ष खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लगभग 4500 प्रतिभागियों को खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की तथा कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में हार-जीत से कहीं ज्यादा प्रतिभागिता एवं प्रदर्शन का महत्व है।

Midlle News Content

उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को अनुशासन में रहने तथा खेल नियमों का अक्षरशः अनुपालन करने का भी निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने खेल को करियर के तौर पर बढ़ते स्वीकार्यता पर भी अपनी राय रखी एवं प्रतिभागियों को संबंधित खेल विधाओं में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मेहनत एवं अभ्यास करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने आयोजकों को भी निष्पक्षतापूर्ण तरीके से प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार ने 28 से 31 जनवरी तक आयोजित जिलास्तरीय विद्यालय दक्ष खेल प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस 04 दिवसीय आयोजन के दौरान कुल 20 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के प्रखंड स्तरीय खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं यथा कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, क्रिकेट, ताइक्वांडो, कराटे, बुशु, जूडो, बॉल बैडमिंटन, शतरंज, फुटबॉल, रग्बी, योगा, तीरंदाजी आदि में बालक/बालिका ने विभिन्न तीन आयु श्रेणियों यथा अंडर 14/17/19 आयु में भाग लेगें।

उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय विद्यालय दक्ष खेल प्रतियोगिता मे प्रथम बार जिला स्तर पर 05 नए खेल विधाओं यथा तीरंदाजी, योगा, रग्बी, जूडो एवं शतरंज को भी शामिल किया गया है। श्री कुमार ने प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न 05 प्रतियोगिताओं यथा कबड्डी (बालिका), खो-खो (बालिका), वॉलीबॉल (बालक), बॉल बैडमिंटन (बालक/बालिका) एवं तीरंदाजी (बालक/बालिका) का तीनों आय वर्गों के लिए आयोजित की गई।

इस मौके पर वरीय उप समाहर्ता -सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी संजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता संजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता सुनंदा कुमारी, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षा रंधीर कुमार, अरविंद कुमार, दीपक कुमार दीप, पिंकी कुमारी, बबीता कुमारी, कन्हैया भारद्वाज सहित अन्य शारीरिक शिक्षक/शिक्षिका, सभी संबंधित खेल संघों के सदस्यगण, शिक्षकगण एवं प्रतिभागी आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -