जिलाधिकारी बेगूसराय ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर वज्रगृह एवं मतगणना केन्द्र के लिए चिन्हित जगहों का किया भौतिक निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में डीएम बेगूसराय ने दोनों परिसरों में वज्रगृहों, मतगणना कक्षों तथा प्री-पोल्ड कक्षों से संबंधित तैयारियां, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

0

 

निरीक्षण के क्रम में डीएम बेगूसराय ने दोनों परिसरों में वज्रगृहों, मतगणना कक्षों तथा प्री-पोल्ड कक्षों से संबंधित तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एवं दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

डीएनबी भारत डेस्क 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह – जिलाधिकारी बेगूसराय रौशन कुशवाहा ने आगामी  नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर कमीशन्ड ईवीएम तथा पोल्ड ईवीएम रखने हेतु वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र के रूप में चिन्हित कृषि उत्पादन बाजार समिति एवं जीडी कॉलेज बेगूसराय में की जा रही आवश्यक तैयारियों का भौतिक निरीक्षण किया तथा नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 को पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Midlle News Content

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने दोनों परिसरों में वज्रगृहों, मतगणना कक्षों तथा प्री-पोल्ड कक्षों से संबंधि तैयारियों, आवश्यक सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल तथा बज्रगृह कोषांग के अन्य पदाधिकारियों को वज्रगृहों तथा मतगणना कक्षों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु तथा निर्वाचन कार्यों में सलंग्न कर्मियों एवं पदाधिकारियों तथा अन्य संबंधितों को आवाजाही हेतु आवश्यकतानुसार मजबूती के साथ बैरेकेडिंग आदि का कार्य भी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने अलग-अलग नगर निकायों में निर्वाचन कार्यों से संबंधित वाहनों के लिए समुचित रूप से वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने के साथ ही परिसर में पर्याप्त रोशनी की उपलब्धता के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने दोनों परिसरों में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल आदि की आवश्यक व्यवस्था करने के साथ ही अनयूज्ड एवं तकनीकी रूप से खराब ईवीएम के रख-रखाव हेतु समुचित व्यवस्था करने, माईकिंग कक्ष एवं नियंत्रण कक्ष का निर्माण करने, दोनों परिसरों में पर्याप्त संख्या में साइनेज स्थापित करने तथा परिसर में निर्धारित रूट प्लान के अनुरूप वाहनों का मूवमेंट, मतदान एवं मतगणना कर्मियों तथा आमजनों के प्रवेश एवं निकासी हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बेगूसराय में दो चरणों में होना है नगर निकाय चुनाव
बताते चलें कि बेगूसराय जिले में नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 दो चरणों में संपन्न होना निर्धारित है। प्रथम चरण में शामिल नगर निकायों यथा नगर परिषद्, तेघड़ा, बरौनी, बीहट तथा बलिया हेतु मतदान 10 अक्टूबर तथा मतगणना 12 अक्टूबर, 2022 को निर्धारित है जबकि द्वितीय चरण में शामिल नगर निगम, बेगूसराय तथा नगर परिषद बखरी हेतु  20 अक्टूबर तथा मतगणना 22 अक्टूबर, 2022 को निर्धारित है। नगर परिषद्, तेघड़ा एवं नगर परिषद्, बरौनी से संबंधित पोल्ड ईवीएम के रख-रखाव हेतु तथा मतगणना केंद्र के रूप में जी. डी. कॉलेज, बेगूसराय जबकि नगर परिषद, बीहट एवं नगर परिषद्, बलिया से संबधित पोल्ड ईवीएम के रख-रखाव हेतु तथा मतगणना केंद्र के रूप में कृषि उत्पादन बाजार समिति, बेगूसराय का चयन किया गया है। इसी प्रकार नगर निगम, बेगूसराय तथा नगर परिषद बखरी से संबंधित पोल्ड ईवीएम के रख-रखाव हेतु तथा मतगणना केंद्र के रूप में क्रमशः कृषि उत्पादन बाजार समिति तथा जीडी कॉलेज बेगूसराय को चिन्हित किया गया है।

मौके पर मौजूद पदाधिकारी 
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सुशांत कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सदर रामानुज प्रसाद सिंह, वरीय कोषागार पादधिकारी सनोज कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अनीश कुमार सहित सबी संबंधित कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -