बेगूसराय में डीजे की धुन पर युवक के द्वारा हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वायरल वीडियो सामने आने के बाद बेगूसराय पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में जिला प्रशासन एवं सरकार की लाख बंदिशें के बावजूद लोग कानून हाथ में लेने से बाज नहीं आ रहे। लगातार कई तस्वीरें सामने आ जाती हैं। जिससे कि कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।

Midlle News Content

खासकर किसी त्योहार या अन्य दिनों के किसी खास मौके पर युवाओं के द्वारा हथियार लहराते हुए पार्टी मनाने का वीडियो सामने आता है।ऐसा ही एक मामला बेगूसराय में सामने आया है। जिसमें डीजे की धुन पर कुछ युवक के द्वारा हथियार लहराते हुए डांस किया जा रहा है।

यह वायरल वीडियो सामने आने के बाद बेगूसराय पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चकिया थाना क्षेत्र की है जहां डीजे की धुन पर एक युवक हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं।हालांकि वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से एक युवक के द्वारा हाथ में हथियार लेकर डीजे की धुन पर थीड़कते नजर आ रहे हैं। आपको बताते चले कि बिहार में लॉ आर्डर को लेकर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समीक्षा बैठक करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ युवक के द्वारा बेखौफ होकर हथियार लहराते से बाज नहीं आ रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -