बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांग के साथ किया बैठक

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर में बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांग जनों के साथ बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर के नेतृत्व में दिव्यांग जन सशक्तिकरण समुह का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में दिव्यांग जनों के साथ उत्पन्न समस्याओं, समाधान और सुझाव से संबंधित विषयों पर विचारों के माध्यम से अपने अपने मन्तव्यों को आदान-प्रदान किया गया।

Midlle News Content

साथ दिव्यांग जनों को सरकार से अपेक्षाओं पर भी चर्चा किया गया।इस संबंध में बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांग जन सशक्तिकरण समुह के साथ बैठक किया गया है।

इस बैठक में उन लोगों की समस्याएं और समाधान पर विचार विमर्श किया गया है। मौके पर कल्याण पदाधिकारी बैजू पासवान, कृषि पदाधिकारी रजनिश मोहन समेत प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों दिव्यांग जन मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -