कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राणा बीघा में किया विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी,मल्लिका अर्जुन खड़गे और नीतीश कुमार का फूंका पुतला

 

 

राणा बीघा में पुतला दहन के दौरान बीजेपी गया जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने कहा आने वाले समय में नीतीश कुमार का करेगे पिंडदान

 

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नालंदा-कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बिहारशरीफ में पुतला दहन कर भारी मात्रा में मिली अवैध नगदी के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। नालंदा जिला भाजपा अध्यक्ष ई रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस और बिहार सरकार भ्रष्टाचारी है, जिन्होंने बिहार को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब हो गई। आज भाजपा पुतला फूंक रही है, कल से जनता आपको फूंक देगी।

वहीं भाजपा के गया जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने ऐलान किया कि नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद करने का काम किया है। गया जिला प्रभारी रहते हुए गया में ही नीतीश कुमार का पिंडदान कर देंगे।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -