धान काटने के दौरान जंगली जानवर ने महिला के ऊपर किया हमला, जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में पिछले दिनों भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के सामावाद गांव निवासी विनोद कुमार के 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी को जंगली जानवर ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसने इलाज के क्रम में दम तोड दिया।

Midlle News Content

इस संबंध में मृतक महिला आशा देवी के पति विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी 31 तारीख को खेत में काम कर रहे थे और जब विनोद कुमार घर खाना खाने के लिए घर गए इसी दौरान महिला अकेले में ही खेत में धान काट रही थी तभी अचानक जंगली जानवर (सियार ) ने महिला के ऊपर हमला करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।शोरगुल होने पर घटना की जानकारी रिस्तेदारो को हुई।

जख्मी हालत में महिला की बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई।दरअसल रहूई प्रखंड में लगातार जंगली जानवरों का आतंक जारी है अब तक रहुई प्रखंड के अंबा हवनपुरा मई फरीदा कथराई पंचायत में दर्जनों इंसान और मवेशियों को अपना निशाना बना चुकी है।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -