धन का तीन गति हैं दान, पुण्य और नाश, मानव जीवन की सफलता धर्म दान और पुण्य से ही हैं-गुप्तेश्वर पाण्डे

मेघौल में विश्व कमल संस्थान द्वारा कम्बल वितरण समारोह का हुआ आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय:-धन का तीन गति हैं दान. पुण्य और नाश.मानव जीवन कि सफलता धर्म दान और पुण्य से ही हैं भगवान ने आप को सम्पति दिया हैं तो उससे दुसरो का मदद करे इस से पुण्य होगा यही धर्माचरण हैं। इस से जीवन सभल जाता हैं और इंसान मोक्ष प्राप्त होता हैं उक्त बाते पूर्व डी जी पी सह जगत गरु शकराचार्य आचार्य कथा वाचक गुप्तेश्वर जी महराज ने प्रखण्ड के मेघौल गाँव में शुक्रवार को विश्व कमल संस्थान द्वारा आयोजित कम्बल बितरण समारोह को संबोधित करते हुऐ कहा।

Midlle News Content

उन्होंने कहा बेगूसराय हमारी कर्म भूमि रही हैं. यहा का कन-कन मेरी आत्मा में बसता हैं. में यहा एस पी था जिले में अपराथ अपनी चरम सीमा पर था आप लोगो के सहियोग से उसको नियंत्रण किया. जो मेरा धर्म था। अब मेरा काम धर्म का प्रचार प्रसार करना है.में चाहता हु इस इलाके में एक महा यज्ञ करू। इस में आप सबो कि सहभागिता जरुरी हैं। लोगो ने ताली बजा कर सहमति दिया।आचार्य पाण्डे ने कम्बल वितरण करने के लिए शर्मा परिवार के प्रति आभार जताया।

बताते चले कि मेघौल निवासी फलाइट लेपटी नेंट स्वर्गीय विश्वमोहन शर्मा के 79 वं जन्मदिन के मौके पर उनके स्वज्वणो द्वारा जरूरत मंदो के बीच कम्बल वितरण किया जाता हैं शुक्रवार को 500 से अधिक जरूरत मंदो को मुप्त में कम्बल दिया गय। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पुरुषोतम सिंह ने किया। आचार्य श्री का स्वागत भाषण एवं मंच संचालन बरीय पत्रकार अरुण कुमार मिश्रा ने किया।

इस से पूर्व आगमन के समय ग्रामीणों के द्वारा गजे बाजे के साथ धर्मगाछी चौक से आयोजन स्थल तक पुष्प वर्षा करते हुए अगुवानी किया मंच पर मुखिया पुरुषोतम सिँह एवं स्वर्गीय विश्वमोहन शर्मा के पुत्र विनय शर्मा. राकेश शर्मा. विवेक शर्मा पत्नी एवं पोती ने फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। देर शाम सांसद प्रोफेसर राकेश सिन्हा ने भी कार्यक्रम स्थल पहुंच कर अपने कर कमलों से जरूरत मंदो को कम्बल वितरित किया। धन्यवाद ज्ञापन राजू कुमार ने किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -