देश के विकास के लिए फिर से एक बार मोदी सरकार बनाए:- विनय कुमार सिंह

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय लोकसभा चुनाव को लेकर लोजपा नेता विनय कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में लगातार भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने  भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के हरीचक,संजात,सूर्यपुरा, बुचौली,जयरामपुर,चेरिया ,भीठ,दामोदरपुर ,पासोपुर, तकिया,दादपुर,तेयाय,पाली,अतरुआ,चुरमचक,सहित दर्जनों गांव का भ्रमण कर लोगों से गिरिराज सिंह के पक्ष में वोट मांगते हुए

Midlle News Content

उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास का कार्य हो रहा है।नरेंद्र मोदी ने आम जनता के लिए कार्य किए हैं और आगे भी करेंगे  इस लिए फिर से एक बार मोदी सरकार बनाने की जरूरत है।इस लिए एक बार फिर  से नरेंद्र मोदी जी को  प्रधान मंत्री बनाने के लिए गिरिराज सिंह को वोट दें।

मौके पर लोजपा (रामविलास) के जिला प्रवक्ता चन्दन शर्मा, जिलामहा सचिव शिव कुमार चौधरी, जिला सचिव सिकंदर महतो,प्रखंड अध्यक्ष अनिल  पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र महतो, जदयू पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष  सुंदेश्वर प्रसाद सिंह, प्रमोद पासवान, युवा लोजपा नेता मनीष कुमार,नक्षत्र पासवान,राम पदार्थ पासवान,केशो पासवान समेत एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -