पूर्व मंत्री एवं बछवाड़ा के पूर्व विधायक रामदेव राय की मनाई गई पुण्यतिथि, वक्ताओं ने कहा…

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद सह बछवाड़ा विधानसभा के दिवंगत विधायक स्व रामदेव राय के तृतीय पुण्यतिथि पर भगवानपुर प्रखंड के मानोपुर में ब्रजकिशोर कुंवर मुखिया के आवास श्रीराम वाटिका में जागृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग सन् 1972 से लागातार आज तक मेरे एवं मेरे परिवार के साथ सुख एवं दुःख में चट्टानी एकता के साथ खड़ा रहे। जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है एवं इसके लिए मेरा परिवार आप सबों का ऋणी है।

बाबूजी ने बछवाड़ा विधानसभा के विकास के लिए जो लकीर खींची थे उसको अनंत शिखर तक पहुंचाने के लिए उनके बताए गए सुमार्ग पर निरंतर चलने के लिए प्रयासरत हैं। बस बाबूजी का कमी हमेशा खलती रहती है।जिसकी भरपाई तो नहीं होगी लेकिन आप लोगों के आशीर्वाद एवं समर्थन से उर्जावान महसूस करता हूं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन सिंह ने कहा कि रामदेव बाबू हम सबों के धरोहर एवं बिहार कांग्रेस के संकटमोचक थे। वे बिहार में गांधीवादी नेता के रूप में जाने जाते थे जिन्होंने अपने हवाई चप्पल पहनकर अपने राजनीतिक जीवन में सैकड़ों धनबली एवं बाहुबली नेता को पराजित किया।

Midlle News Content

उन्होंने सन् 1984 में जननायक कर्पूरी ठाकुर से समस्तीपुर लोकसभा से चुनाव जीतकर सांसद भवन पहुंचने पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वयं सम्मानित कर बिहार कांग्रेस की बागडोर संभालने की जिम्मेदारी दी थी। इन्होंने बिहार में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभाग के मंत्रालय की जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाया एवं बछवाड़ा के विकास के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर स्वर्गलोक गमन किए।ऐसे महान विभूति के कृतित्व को हमेशा याद किए जाएंगे।ये मेरे दिल में आजीवन बसे रहेंगे।

कार्यक्रम को राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम विलास सिंह, अनिल सिंह, इंटक नेता चुनचुन राय, मुरलीधर मुरारी, सुबोध सिंह, मुकेश सिंह, रंजीत मुखिया, शशिशेखर राय, सीपीएम नेता राम भजन सिंह, उमेश कुंवर कवि, भगवानपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, राजद प्रखंड अध्यक्ष रंधीर वर्मा, बछवाड़ा प्रखंड राजद अध्यक्ष सुनील यादव, बछवाड़ा प्रखंड जदयू अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, मंसूरचक प्रखंड राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र रजक, मंसूरचक जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, पूर्व प्रमुख शत्रुघ्न कुमार, लालबाबू पासवान, समाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह, अनिल सिंह, उपमुखिया नीरज कुमार, इन्द्रदेव राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, धर्मेंद्र यादव, रामकुमार चौधरी, ओबीसी के जिलाध्यक्ष राम स्वार्थ साह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सुदर्शन कुमार सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजकिशोर कुंवर तथा संचालन पूर्व प्रमुख संजय चौधरी ने किया।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

- Sponsored -

- Sponsored -