हे भगवान यह क्या हो गया? रात में बेटी की हुई शादी और निकली डोली उसी उठी पिता की अर्थी, गांव में मातम

 

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

किसी ने सच ही कहा है कि विधि का विधान भी कुछ विचित्र होता है। यह कहावत वीरपुर थाना क्षेत्र के डीह पंचायत के वार्ड नं 3 में सोमवार 12 जून की देर शाम में सच देखने को मिला। घटना को लेकर गांव के हर समुदाय के लोग विधि के विधान के आगे हतप्रभ और विवस दिखे। 11 जून की देर रात में पुत्री की शादी धुमधाम से संपन्न हो गई। सुबह में पुत्री की डोली भी उठ गई और शाम पिता की अर्थी।

घटना को लेकर मुखिया राजीव सिंह ने बताया कि रात में भूल्लू राम ने अपनी बेटी की शादी धुमधाम से संपन्न किया। शादी समारोह में लगे डेकोरेशन के तार समेट रहा था। इसी दौरान कहीं तार में विद्युत प्रवाहित हो रहा था। जिसके चपेट में आने से करेंट लग गया। इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।घना की सूचना मिलते ही परीजनों में कोहराम मच गया है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच कानूनी प्रक्रिया में लग गयी है।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपाल्लव झा

- Sponsored -

- Sponsored -