तीन साल से जमे बरौनी थाना में दारोगा कामेश्वर कुमार सिंह का हुआ तबादला

डीएनबी भारत डेस्क 

पुलिस कप्तान बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने विधि व्यवस्था को लेकर बरौनी थाना में लम्बे अर्से से जमें हुए दरोगा कामेश्वर कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से बरौनी थाना से सदर अनुमंडल क्षेत्र में ही शामहो थाना कर दिया है।

इस संबंध में जानकारी मिलते ही बरौनी थाना पुलिस एवं थाना क्षेत्रों में चर्चा का एक विषय बन गया है। की इतने मंजें हुए पुलिस पदाधिकारियों का अचानक से बरौनी से उठाकर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुमार शामहो थाना भेज दिया गया है। जबकि लगभग अपने पुरे कार्यकाल में बरौनी थाना में थानाध्यक्ष के बाद के प्रथम पंक्ति में आते थे। थानाध्यक्ष के किसी कारण वश अवकाश पर रहने के स्थिति में वह प्रभारी थानाध्यक्ष बरौनी के रूप में भी अपने कार्यों के साथ साथ करते थे। यहां के आसपास के क्षेत्रों में इनकी अच्छी पैठ हो गई थी। किसी भी परिस्थिति में आसूचना का संकलन कर ही लेते थे।

Midlle News Content

चाहें थाना क्षेत्र में एक छोटी सी छोटी ही घटना क्यों नहीं घटित हुई हो। इन्होंने इस दरम्यान अच्छे अच्छे रसूखदारों पर भी अपना व्यक्तिगत गहरा प्रभाव छोड़े। चाहें वस्तू विहार के निर्माण कार्य, पैप्सी फैक्ट्री निर्माण एवं इस क्षेत्र के सबसे बड़े खिलाड़ियों के खिलाड़ी के घेराबंदी का कार्य हो वह सभी चुटकी बजाते ही कर लेते थे और फिर थानाध्यक्ष का सबसे महत्वपूर्ण पदाधिकारी बने रहते थे। आशा है कि वह अपने नवपदस्थापित स्थानों पर इससे भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगें।

यह यहां अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान सह बाल कल्याण पदाधिकारी बरौनी थाना के पद पर रहते हुए विधि व्यवस्था से जुड़े सभी मामलों में मोर्चा संभालने पहूंच जाते थे। लोगों का मानना है कि वह अवकाश के उपभोग करने के बाद कभी ओभरस्टे नहीं किया करते थे और अपने निर्धारित समय पर थाना में काम संभाल लेते थे। जिससे संबंधित थानाध्यक्ष अपने को हल्का महसूस करते थे।

अब देखना है कि इनके स्थान पर शामहो थाना से स्थानांतरित होकर आने वाले पुलिस पदाधिकारी अरुण सिन्हा किस प्रकार से आम जनों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं पुलिस पदाधिकारियों पर अमिट छाप छोड़ पाते हैं अपने कर्तव्य निर्वहन करते हुए। हालांकि वह अभी बरौनी थाना में अपना योगदान नहीं दिए हैं। सम्भावना है रामनवमी के लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी समाप्त होने के तत्पश्चात अपने नवपदस्थापित बरौनी थाना में योगदान देंगें।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -