बेगूसराय में दहेज में बुलेट नही मिलने पर ससुराल वालो नवविवाहिता की फंदे से लटका कर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी

मामला गड़हरा थाना क्षेत्र के रामपुर बारों वार्ड नंबर 12 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में शादी के महज एक साल बाद ही दहेज में बुलेट नही मिलने पर ससुराल वालो द्वारा एक नवविवाहिता की फंदे से लटका कर हत्या किए जानें का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटता के बाद से जहां लड़का पक्ष फरार है वही लड़की के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  लड़की पक्ष का आरोप है की बुलेट के लिए सुसराल बालों द्वारा ल़डकी की गला दबा कर हत्या की गईं है। मामला गड़हरा थाना क्षेत्र के रामपुर बारों वार्ड नंबर 12 की है। मृतक की पहचान गड़हरा थाना क्षेत्र के रामपुर बारों वार्ड नंबर 12 के रहने वाले राजा कुमार की पत्नि रिमझिम कुमारी के रूप में हुईं है।

Midlle News Content

बताते चले की 19 वर्षीय रिमझिम कुमारी मूल रूप से बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव के रहने वाले बबलू सिंह की पुत्री है। राजा कुमार पेशे से किसान है। दोनो की शादी  हिन्दू रीति रिवाज से मई 2023 में ही हुईं थी। जिसके बाद से ही बुलेट की मांग और दूसरे कारणों से रिमझिम को पति सहित ससुराल वालो के द्वारा बुलेट और दुसरे मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।। इसी सिलसिले में आज लड़की के परिजनो को लड़की द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जानें की सुचना प्राप्त हुईं।

मौके पर पहुंचे मैके वालो ने पाया की लड़की के गले पर काला निशान है जिसके बाद से ही लड़की के हत्या का आरोप लड़की पक्ष पर लगाया गया। इस मामले में लड़की के चाचा पंकज सिंह ने बताया की एक साल पहले राजा और रिमझिम की शादी धूम धाम से हुईं थी। शादी के बाद से ही बुलेट की मांग की जा रहीं थी इसी सिलसिले में पति ननद सास और ससुर ने मिलकर उनके भतीजी की गला दबा कर हत्या कर दी है। घटना के बाद से सुसराल वाले फरार है। ससुराल वालो द्वारा आत्महत्या की बात  झूट बोल रहे है।

इस संबंध में गढहरा थाना के चौकीदार रामबदन महतो ने बताया की सूचना प्राप्त हुईं थी की लड़की ने आत्महत्या की है। इसी सिलसिला में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही हत्या या आत्महत्या पर से रहस्य उठ पाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -