बेगूसराय में दबंगों ने मामूली विवाद में पति और पत्नी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 

 

घटना लाखों थाना क्षेत्र के भगवानपुर लाखों गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग का दबंगई देखने को मिला जहां दबंगों ने मामूली विवाद में पति और पत्नी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना लाखों थाना क्षेत्र के भगवानपुर लाखों गांव की है। घायल पति-पत्नी की पहचान भगवानपुर लाखों गांव के रहने वाले श्रवण कुमार एवं पत्नी जूली देवी के रूप में की गई है। घायल श्रवण कुमार ने बताया है कि सुबह मेरे पत्नी के साथ मारपीट किया और जब हम घर कम कर लौट रहे थे तभी रास्ते में ही सभी दबंगों ने घेर लिया और लाठी डांटे एवं एक पत्थर से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

उन्होंने बताया है कि गांव की ओर दबंग व्यक्ति है बेवजह लोगों के साथ मारपीट करते रहता है। उन्होंने कहा कि मामूली विवाद इसलिए घटना को अंजाम दिया है की मेरी पत्नी उन लोगों से बातचीत नहीं करता था। इसी से नाराज होकर दबंगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने लाखों थाना पुलिस को दी। मौके पर लाखों थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -