ढ़ींगरी (ऑयस्टर) मशरूम की खेती वर्ष भर की जा सकती है

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में रविवार को चयनित किसानों के बीच ढींगरी (ऑयसर) मशरूम के बीज का वितरण किया गया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषकों को बताया गया कि ढ़ींगरी (ऑयस्टर) मशरूम की खेती वर्ष भर की जा सकती है। इसके लिए अनुकूल तापमान 20-30 डिग्री सेंटीग्रेट और सापेक्षित आद्र्रता 70-90 प्रतिशत चाहिए। ऑयस्टर मशरूम को उगाने में गेहूं व धान के भूसे और दानों का इस्तेमाल किया जाता है। यह मशरूम 2.5 से 3 महीने में तैयार हो जाता है। इसका उत्पादन अब पूरे भारत वर्ष में हो रहा है। ढ़ींगरी मशरूम की अलग-अलग प्रजाति के लिए अलग-अलग तापमान की आवश्यकता होती है, इसलिए यह मशरुम पूरे वर्ष उगाई जा सकती है। 10 कुंतल मशरूम उगाने के लिए कुल खर्च 50 हजार रुपये आता है। इसके लिए 100 वर्गफीट के एक कमरे में रैक लगानी होती है। वर्तमान में ऑयस्टर मशरूम 120 रुपए प्रति किलोग्राम से लेकर एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बाजार में बिक जाता है। मूल्य उत्पाद की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।

भारत में उगाई जाने वाली मशरूम की किस्में
विश्व में खाने योग्य मशरुम की लगभग 10000 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 70 प्रजातियां हीं खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं। भारतीय वातावरण में मुख्य रुप से पांच प्रकार के खाद्य मशरुमों की व्यावसायिक स्तर पर खेती की जाती है। जिसका वर्णन निम्नलिखित है। सफेद बटन मशरुम, ढींगरी (ऑयस्टर) मशरुम, दूधिया मशरुम, पैडीस्ट्रा मशरुम, शिटाके मशरुम।

Midlle News Content

मशरूम उत्पादन के लिए सेड/झोपड़ी/हट तैयार करना
सफेद बटन मशरुम की खेती के लिए स्थाई व अस्थाई दोनों ही प्रकार के सेड का प्रयोग किया जा सकता है। जिन किसानों के पास धन की कमी है, वह बांस व धान की पुआल से बने अस्थाई सेड/झोपड़ी का प्रयोग कर सकते हैं। बांस व धान की पराली से 30 गुणा 22 गुणा 12 (लम्बाई Χ चौड़ाई Χ ऊंचाई) फीट आकार के सेड/झोपड़ी बनाने का खर्च लगभग 30 हजार रुपए आता है, जिसमें मशरूम उगाने के लिए 4 गुणा 25 फीट आकार के 12 से 16 स्लैब तैयार की जा सकती है।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी बरौनी ज्ञानेश्वर कुमार ने बताया कि प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। जिसमें 26 चयनित किसानों को चिन्हित कर उनके बीच मशरूम बीज की बैग का वितरण किया गया है। मौके पर चंद्रभूषण पोद्दार, प्रवीण कुमार, बिजेंद्र कुमार यादव, प्रवीण कुमार, जीवन राज कपूर सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -